फेमस टीवी एक्टर करण महेरा आज अपने ऊपर लगे डोमेस्टिक वायलेंस के केस के बाद और भी ज़्यादा फेमस हो गए है। आज सुबह खबर आई कि करण के खिलाफ उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलु हिंसा का केस कर दिया है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया। दरअसल, दोनों की शादी में खटपट चल रही है और कल रात दोनों में हाथापाई हो गई जिसमें करण ने निशा को खूब पीटा। बाद में खबर आई की करण को बेल मिल गई है।
लेकिन अब इस कहानी में एक और बड़ा और चौकाने वाला ट्विस्ट आया है। अब खुद करण मेहरा ने इस मामले पर अपना पक्ष सबके सामने रखा है। मीडिया से बातचीत में करण ने अपनी बात रखते हुए बताया है कि निशा ने ख़ुद अपना सिर दीवार में मारा था जिसकी वजह से उन्हें चोट लगी और इसका इल्ज़ाम उन्होंने करण पर डाल दिया। बातचीत में करण ने बताया, ‘ये बहुत दुख की बात है शादी के इतने सालों बाद ये सब हो रहा है। हम पिछले एक महीने से इस बारे में बात कर रहे थे क्योंकि हमारे बीच लंबे टाइम से चीज़ें ठीक नहीं चल रही थीं। हम सोच रहे थे कि हमें अलग हो जाना चाहिए क्या करना चाहिए… हम इसका हल निकालने की कोशिश कर रहे थे।
निशा के भाई रोहित सेठी भी इसी सिलसिले में घर आए हुए थे। बाद में उन्होंने एल्युमनी रकम के बारे में बात की जो की बहुत ज्यादा थी, मैंने कहा इतने पैसे दे पाना मेरे लिए मुमकिन नहीं है। कल रात भी हम लोगों की इसी बारे में बात हो रही थी, वो कल करीब रात को 10 बजे हमारे घर आए थे। जब मैंने उनसे कहा कि इतनी रकम दे पाना तो मेरे लिए मुमकिन नहीं तो उन्होंने सजेस्ट किया कि फिर हम लोगों को कोर्ट में जाना चाहिए। मैं अपने कमरे में आ गया और फोन पर अपनी मम्मी से बात कर रहा था तभी निशा कमरे में आई और गालियां देने लगी।
उसने मेरे मां-बाप को और भाई को गलियां दीं। वो ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगी इतना ही नहीं उसने मुझ पर थूका और धमकी दी कि देखो अब मैं क्या करती हूं। इसके बाद वो बाहर गई और अपना सिर दीवार में मार लिया और सबको कहा कि मैंने उसके साथ ऐसा किया है। निशा का भाई मेरे पास आया और उसने मुझ पर हाथ उठाया, उसने मुझे थप्पड़ मारा और मेरे सीने पर भी मारा। मैंने भाई से कहा कि मैंने निशा को नहीं मारा है वो कैमरे में चेक कर सकते हैं लेकिन घर का कैमरा पहले ही बंद कर दिया गया था। इसके बाद वो वहां वीडियो बनाने लगे और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने कुछ नहीं किया क्योंकि उन्हें भी पता है कि सच क्या है। अगर वो लोग झूठा केस दर्ज करवाएंगे तो सच सामने आ ही जाएगा।
मेरे लिए ये सब बहुत सरप्राइजिंग है। कुछ भी अमाउंट अगर निशा मांगेगी तो मैं कहां से लाउंगा। तलाक हो रहा था हमारा लेकिन मैं इतने पैसे नहीं ला सकता ना, ये सब मैं काविश, मेरे बच्चे के लिए कर रहा था। अच्छे से बात होकर भी प्रॉब्लम सॉल्व हो सकती है। मेरे मम्मी पापा भी कोशिश कर रहे थे लेकिन निशा मुझे छोड़कर चली गई और मुझे दिख रहा था कि वो मुझे मेरे बच्चे से दूर करने की कोशिश कर रही है। मैं पुलिस स्टेशन में था कुछ देर फिर मैं अपने दोस्त के घर चला गया लेकिन जो निशा चाह रही थी वो नहीं हुआ मेरे साथ। पुलिस वालों ने भी बात की मुझसे तो उन्होंने भी समझा। चीजें संभालने की जगह उन्होंने और बिगाड़ दी।


Download Android App
Download iOS App







