1998 में आई शाहरुख, काजोल
और रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ आज भी हर किसी की पहली पंसद हैं। ‘कुछ कुछ होता है’ के रीमेक को लेकर कई बार
खबरें आई लेकिन कभी भी फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। अब फिल्म
के डायरेक्टर करण जौहर ने फिल्म के रीमेक और कास्ट को लेकर हिंट दिया है।
कौन है करण की ड्रीम टीम?
अब 24 साल बाद
करण ने फिल्म के रीमेक बनाने की अपनी चाहत को बयां किया है। सिर्फ इतना ही नहीं
इसके साथ करण ने भी बताया अंजलि-राहुल-टीना के रोल में किसे देखना चाहते हैं। एक
मीडिया हाउस के साथ इंटरव्यू में जब करण ने पूछा गया कि अगर वो ‘कुछ कुछ होता है’ का रीमेक बनाएंगे तो किसे
कास्ट करेंगे? करण बिना समय गवांए बोले वो रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर को फिल्म में लेंगे।
इंटरव्यू के
दौरान उन्होंने कहा कि मैं रणवीर सिंह को शाहरुख खान, आलिया भट्ट को काजोल और जाह्नवी कपूर को रानी मुखर्जी के
रोल में देखना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है जाह्नवी बेस्ट करेंगी,
क्योंकि वह उस तरह से कॉलेज गर्ल और एक हॉट
लड़की का रोल सही ढंग से प्ले कर पाएंगी। करण आगे बोले कि इस रीमेक को वह बतौर
फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर बनाना चाहते हैं, लेकिन अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है।
आपको बता दें कि
रणवीर आलिया धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में साथ काम कर
रहे हैं। तो वहीं, इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म में
आलिया-रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आएंगी।
कॉफी विद करण की
ओटीटी पर डेब्यू-
करण जौहर का फेमस
टॉक शो कॉफी विद करण का सातवां सीजन दस्तक दे चुका है। 7 जुलाई को टॉक शो का
प्रीमियर हुआ जिसमें पहले गेस्ट करण के रॉकी और रानी यानि की आलिया-रणवीर रहे। दोनों
ने शो में कई बातों से पर्दा उठाया साथ ही कई मजेदार बातें कीं। दोनों ने अपनी
शादी को लेकर भी बात की।


Download Android App
Download iOS App







