बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ियों में से एक करीना कपूर खान और सैफ अली खान की शादी की सालगिराह 16 अक्टूबर यानी आज है। दोनों ने एक साथ 8 सालों का सफर तय किया है। सैफ और करीना ने साल 2012 16 अक्टूबर को शादी की थी। हाल ही में सैफ और करीना ने दोबार पैरेंट्स बनने की खुशखबरी दर्शकों के साथ शेयर की।

सैफ और करीना दोनों ने इस खास दिन पर एक दूसरे को प्यार भरे अंदाज में वेडिंग ऐनिवर्सरी विश किया है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके पति सैफ अली खान को सालगिरह विश की है। साथ ही हैप्पी मैरिड लाइफ के मंत्र भी करीना ने अपनी इस पोस्ट में बताए।

करीना कपूर खान ने फिल्मी अंदाज में तस्वीर पर कैप्शन लिखा, एक समय की बात है, एक लड़की बेबो थी और एक लड़का जिसका नाम सैफू था। दोनों को sphagetti और वाइन बहुत पसंद था और इसके बाद भी हमेशा वे खुश रहे। करीना ने आगे लिखा कि हैप्पी मैरिज का मंत्र अब आप सबको पता चल ही गया।
करीना ने अपनी इस पोस्ट में सैफ को आखिर में हैप्पी ऐनिवर्सरी भी विश किया। करीना,सैफ और तैमूर पटौदी पैलेस में इस समय हैं। हाल ही में दिल्ली में करीना ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग को खत्म किया है।
करीना के साथ आमिर खान इस फिल्म में लीड किरदार में हैं।जबकि सैफ अली खान भूत पैलेस में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



