करीना कपूर की न्यूड कलर साड़ी यूजर्स को नहीं आयी पसंद, कर दिया बुरी तरह ट्रोल

Summary :

बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में शुमार अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों टीवी के डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में बतौर जज शिरकत कर रही है। हाल ही में वो शो की शूटिंग के लिए सेट पर जाती हुई स्पॉट हुई।

सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज का ट्रोल होना कोई नयी बात नहीं है और आये दिन कोई न कोई स्टार किसी न किसी बात पर ट्रोलर्स के निशाने पर होता ही है। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ और सोशल मीडियापर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। 
बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में शुमार अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों टीवी के डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में बतौर जज शिरकत कर रही है। हाल ही में वो शो की शूटिंग के लिए सेट पर जाती हुई स्पॉट हुई। 
इस दौरान उन्होंने न्यूड कलर की शानदार शिमरी साड़ी पहनी हुई थी और बेहद खूबसूरत लग रही थी। लेकिन उनका ये लुक सोशल मीडिया पर फैंस को पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 
फोटोग्राफर्स को पोज़ देते हुए भी करीना कपूर काफी एटीट्यूड में दिखी और इस वजह से भी सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी वीडियो पर काफी ताने कसे। यूजर्स ने करीना को ये सलाह भी दी कि उन्हें माधुरी दीक्षित से सीखना चाहिए कि रियलिटी शो में कैसे कपड़े पहन कर आना चाहिए। 
साथ ही एक यूजर्स ने करीना को उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर से ये सीखने को कहा कि कैमरे के आगे कैसे बिहेव करना चाहिए और उनकी बहन करिश्मा जहां हर वक्त मुस्कुराते हुए नजर आती है वहीं करीना मुंह बना रही है। 
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो करीना कपूर पिछली बार फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आयी थी और जल्द ही वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज़ में नजर आने वाली है। 

अब देखिये यूजर्स के कमैंट्स उनकी वीडियो पर :

1.


2.


3.


4.


5.


6.


7.


8.


9.


10.



Ujjwal Jain