बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी के बेटे इब्राहिम अली खान का आज जन्मदिन है। इब्राहिम आज 22 साल के हो गए है। आज एक्टर के बेटे के जन्मदिन पर उनके परिजन और उनके फैंस उन्हे विश कर रहे है, लेकिन इस बार इब्राहिम के बर्थडे पर उनकी सौतेली मां करीना कपूर भी विश करती नजर आई है।

आज अमृता सिंह के बेटे के बर्थडे पर करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बेटे तैमूर और जहांगीर के साथ इंब्राहिम की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। साथ ही तस्वीर को शेयर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, सबसे प्यारे और सबसे सुंदर लड़के को जन्मदिन मुबारक हो!

बता ये यह तस्वीर पिछले साल सैफ के घर पर उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की है। इस फोटो पर पिछले साल सबा ने शानदार कैप्शन के साथ शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था, बेबो के लड़के! एक और तस्वीर मिली और मुझे शेयर करनी पड़ी! इब्राहिम अपने दोनों भाइयों के प्रति सुरक्षतामक भाव को याद नही कर सकता.. माशाअल्लाह!

इसके अलावा बता दे सबा अली खान ने आज भी इब्राहिम के लिए बर्थडे विश करते हुए स्टोरी शेयर कर लिखा है मेरा सुंदर भतीजा..जन्मदिन मुबारक हो, आई लव यू एंड आईएम प्राउड ऑफ यू! वही इब्राहिम आज 22 साल के हो चुके है और वही उनकी बहन सारा 27 साल की है।

बात करे सैफ अली खान की तो उनके 4बच्चे है दो अपनी पहली पत्नी अमृता और दो करीना कपूर से, वही सैफ अली खाना अपने बच्चों में कोई भेदभाव नही करते है वो सभी को साथ में लेकर चलने में विश्वास रखते है।


Download Android App
Download iOS App



