Karishma Tanna Pregnancy Photo: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं। 42 साल की उम्र में पहली बार प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रहीं करिश्मा इन दिनों अपने खूबसूरत मैटरनिटी लुक्स को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी गोद भराई की रस्म हुई थी और अब उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Karishma Tanna Flaunts Baby Bump: प्रेग्नेंसी ग्लो में बेहद खूबसूरत दिखीं करिश्मा तन्ना

तस्वीरों में करिश्मा का अंदाज बेहद स्टाइलिश और आकर्षक नजर आ रहा है। वहीं खास बात ये रही कि उन्होंने बिना ज्यादा मेहनत या हैवी स्टाइलिंग के बेहद क्लासी लुक कैरी किया। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था, जिसने उनके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना दिया।
Karishma Tanna Maternity Photoshoot: गोद भराई के समय साउथ इंडियन साड़ी लुक में नजर आईं करिश्मा तन्ना

करिश्मा का नया लुक स्टाइल और कंफर्ट का बेहतरीन मेल दिखाता है। जहां गोद भराई में वो साउथ इंडियन साड़ी लुक में नजर आई थीं, वहीं इस बार उन्होंने बेहद आरामदायक और मॉडर्न आउटफिट चुना। उन्होंने लूज फिट ट्राउजर के साथ सॉफ्ट फैब्रिक वाला क्रॉप टॉप पहना, जो गर्मियों के मौसम के हिसाब से काफी परफेक्ट लगा। यह आउटफिट उनके बेबी बंप को खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा था और साथ ही उन्हें पूरा आराम भी देता दिखाई दे रहा था।
Karishma Tanna Style: करिश्मा तन्ना ने कैसा पहना था आउटफिट

अगर उनके आउटफिट की बात करें, तो करिश्मा ने सफेद रंग का स्लीवलेस और राउंड नेकलाइन वाला टॉप पहना था। टॉप पर बनी हल्की थ्रेड डिटेलिंग उसे सिंपल होने के बावजूद स्टाइलिश बना रही थी। इसके साथ उन्होंने बेज कलर का हाई-वेस्ट, वाइड लेग ट्राउजर पेयर किया जिसने पूरे लुक को रिलैक्स्ड और एलिगेंट टच दिया। वहीं न्यूट्रल शेड्स की वजह से उनका पूरा लुक काफी सॉफ्ट और क्लासी दिखाई दिया।
Karishma Tanna Pregnancy Photo: जूलरी के साथ करिश्मा ने अपने लुक को किया कम्पलीट

ऐसे में जूलरी की बात करें तो करिश्मा ने “लेस इज मोर” का कॉन्सेप्ट अपनाया। उन्होंने भारी एक्सेसरीज से दूरी रखते हुए सिर्फ हाथ में गोल्डन ब्रेसलेट्स पहने। वहीं मिनिमल जूलरी की वजह से फोकस उनके आउटफिट और नेचुरल प्रेग्नेंसी ग्लो पर बना रहा। हेयर और मेकअप को भी उन्होंने बेहद सिंपल रखा, सॉफ्ट वेवी हेयर, न्यूड मेकअप और नेचुरल फिनिश उनके मॉम-टू-बी लुक को और खूबसूरत बना रहे थे। उन्होंने ओवरडन स्टाइल के बजाय फ्रेश और सटल लुक चुना, जो उनके पूरे अंदाज के साथ पूरी तरह मैच कर रहा था।
करिश्मा का ये मैटरनिटी स्टाइल उन महिलाओं के लिए शानदार फैशन इंस्पिरेशन बन सकता है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान कंफर्ट के साथ स्टाइलिश दिखना चाहती हैं।


















