फीस डबल करने को लेकर कार्तिक आर्यन ने दिया रिएक्शन, खुद ही कह डाली ये बात?

Summary :

बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म भुल भूलैया 2 की सफलता के बाद अपनी फीस में भारी इजाफा कर दिया है। इस खबर पर अब खुद फिल्म स्टार ने चुप्पी तोड़ी है। कार्तिक ने खुद इस खबर पर ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है।

बॉलीवुड एक्टर
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज भूल भुलैया 2 की सफलता के जश्न में डूबे
हुए हैं। कार्तिक की दमदार एक्टिंग ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। कार्तिक
इस वक्त सभी के फेवरेट एक्टर बन गए है। हर कोई फिल्म में उनकी एक्टिंग और
कॉमिक टाइमिंग की तारीफ कर रहा है। एक्टर भी
अपनी इस सक्सेस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

कार्तिक इससे पहले फिल्म प्यार का पंचनामा और सोनू की टीटू की स्वीटी में अपनी
एक्टिंग का जलवा फैंस को दिखा चुके हैं लेकिन इस बार तो कार्तिक की एक्टिंग का हर
कोई कायल हो गया है। ऐसे में बीते दिनों खबर आई थी कि एक्टर ने फिल्म की सक्सेस के
बाद अपनी फीस बढ़ा दी है। हालांकि अब अपनी फीस बढ़ाने वाली बात पर खुद कार्तिक का
रिएक्शन सामने आया है।

बता दें कि बीतों दिनों फिल्म इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा जोर-शोर से हो
रही थी कि भूल भुलैया 2 के सुपरहिट होने के बाद अब मूवी के लीड एक्टर ने अपनी फीस
में इजाफा करने का फैसला किया है। कहा जा रहा था कि कार्तिक जहां पहले अपनी
फिल्मों के लिए 15-20 करोड़ रुपये की रेंज में चार्ज करते थे। अब उन्होंने अपनी
फीस में भारी मार्जिन के साथ बढ़ोतरी की है जिसके बाद अब वो अपनी फिल्मों के लिए
करीब 35-40 करोड़ रुपये चार्ज करने वाले हैं।

हालांकि इस खबर के चारों तरफ आग की तरह फैलने के बाद अभिनेता ने खुद इस पर
अपना रिएक्शन दिया है। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर इस खबर को फेक बताते हुए ट्वीट
किया है। कार्तिक ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा,
‘प्रमोशन हुआ है
लाइफ में
, इनक्रिमेंट नहीं। आधारहीन।‘ इसके बाद उन्होंने हंसते हुए और नमस्ते वाली इमोजी भी शेयर की।  कार्तिक के इस
ट्वीट से साफ हो गया है कि कार्तिक की फीस बढ़ाने वाली बात फेक थी।

कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें जल्द ही एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ अपनी
अपकमिंग फिल्म शहजादा में नजर आने वाले हैं। शहजादा साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की
तमिल फिल्म अला वैकुंठपुरमुलु का हिंदी रीमेक है। इसके बाद एक्टर अपनी अगली फिल्म
‘फ्रेडी‘ में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा
एक्टर के हाथ में फिल्म कैप्टन इंडिया और सत्यनारायण की कथा भी है।

 

 

 

Desk Team