Box Office पर अपना जादू बिखेरती नज़र आयी Kartik Aaryan की ‘Shehzada’, कैसा रहा पहले दिन का कलेक्शन?

Summary :

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ अब फिल्मी पर्दो पर उतर चुकी हैं लेकिन फिल्म को क्रिटिक और ऑडियंस के मिले-जुले रिस्पांस मिल रहे हैं ऐसे में इसका फर्स्ट डे कलेक्शन करीब 7 करोड़ बताया जा रहा हैं जोकि काफी हद्द तक बस ठीक हैं अब सबकी नज़रे सिर्फ वीकेंड पर अदि हुई हैं।

बॉलीवुड के क्यूटी कार्तिक आर्यन एक बार फिर अपने दर्शको को मनोरंजित करने अपनी नयी पेशकश के साथ फिल्मी पर्दो पर उतरे हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी ‘शहजादा’ बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर अपने झण्डे गाड़ने उतर चुंकि हैं जहां एक ओर फिल्म की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन काफी अच्छा बताया जा रहा था वही अब फिल्म की स्टोरी लाइन को भी काफी मनोरंजित बताया जा रहा हैं। 
17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म दर्शको के दिलो को छूती नज़र आ रही हैं। जब बॉक्स ऑफिस पर पहले से फिल्मी अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) धुंआधार कमाई कर रही है। साथ ही इसी बीच फिल्म ‘शहजादा’ को ‘एंट मैन 3’ से भी बराबरी की टक्कर मिली है जो इसी के साथ फिल्मी परदे पर रिलीज हुई है। इन सबके बावजूद कार्तिक आर्यन की फिल्म को रिलीज के पहले दिन ठीक-ठाक ओपनिंग मिली है। चलिए जानते हैं की फिल्म ने फर्स्ट डे कितने करोड़ की कमाई कर डाली।
कितने का कलेक्शन कर पहले दिन छायी ‘शहजादा’ 
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने पिछले साल अपनी बेहतरीन प्रदर्शन वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी। वहीं अपने खुद के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले कार्तिक आर्यन फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं उनकी गुड लुक्स से लेकर उनके चार्म तक पर लोग मरते हैं कि वह वाकई किसी शहज़ादे से काम न हो, ऐसे में फिल्म ‘शहजादा’ से भी फिल्म मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। 
इन सबके बीच फिल्म के ओपनिंग डे के शुरुआती आंकड़े आ अब आखिरकार आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ रुपए की कमाई की है जोकि लगभग सही ही बताई जा रही हैं। वहीं फिल्म पूरे 85 करोड़ रुपयों के बजट में तैयार हुई हैं। ऐसे में ओपनिंग डे का कलेक्शन एवरेज माना जा रहा है। हालांकि कार्तिक की फिल्म ‘शहजादा ‘का पहले दिन का कलेक्शन कुछ उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। 
तेलुगू फिल्म की रीमेक बताई जा रही हैं कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’
बता दे कि कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ तेलुगू फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुल’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक बताई जा रही हैं हालाँकि अपने एक स्टेटमेंट में कार्तिक ने अपनी ओरिजनल शहज़ादा को तेलुगु रीमेक से काफी अलग करार किया था। ओरिजनल फिल्म में अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े ने लीड रोल प्ले किया था। तो वहीं फिल्म ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन के ऑपोसिट कृति सेनन और परेश रावल भी अहम रोल मे नज़र आये हैं। कार्तिक की ‘शहजादा’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला रहा हैं। वहीं अब सबकी निगाहे सिर्फ वीकेंड पर टिकी हुई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार और रविवार को फिल्म अच्छा कलेक्शन कर लोगो के दिल तक पहुंचेगी। 

Desk Team