बॉलीवुड के इस साल के हिट और दमदार एक्टर कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। दरअसल कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी जल्द ही परदे पर रिलीज़ होने वाली हैं। जिसके प्रमोशन को लेकर एक्टर काफी ज्यादा जद्दोजहत करते दिख रहे हैं। वही अब फिल्म के प्रमोशन के दौरान कार्तिक आर्यन ने अपने निजी ज़िन्दगी और अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर कुछ ऐसे खुलासे कर दिए हैं। जिसे सुनने के बाद आप भी चौक जाएंगे।

दरअसल हाल ही में अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे कार्तिक आर्यन ने एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में अपने वेडिंग प्लान्स और रिलेशनशिप स्टेट्स का खुलासा करते हुए दिखे। जहां कार्तिक आर्यन ये दावा करते दिख रहे है की लवर बॉय इस समय सिंगल हैं। हालांकि कुछ दिन पहले ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन के साथ कार्तिक आर्यन की डेटिंग की खबरें खूब उड़ी थीं। इसके अलावा एक्टर सारा अली खान को भी डेट कर चुके हैं। साथ ही इसके बाद भी कार्तिक आर्यन का नाम बहुत से एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चूका हैं।

वही जब कार्तिक से उनकी शादी के बारे में सवाल पूछा गया तो इसके जवाब में एक्टर ने बताया कि, ‘मेरी मां कहती रहती हैं अभी 3-4 साल काम करो। मेरे घरवालों का कहना है की आराम से काम करो और मुझे लगता है कि वो चाहती हैं मेरी लाइफ में कोई डिस्ट्रैक्शन न हो जाए…ये चीजें वजह हैं.”एक्टर ने बताया कि, “मैं अपने काम पर ध्यान दे रहा हूं इसलिए ऐसा कुछ प्रेशर फैमिली से तो बिल्कुल नहीं आया अब तक” फिर जब कार्तिक से पूछा कि क्या प्यार के लिए जगह है, इसके जवाब में कार्तिक ने हंसकर कहा, “हां हां सौ प्रतिशत जगह है… क्यों नहीं?”

वही अब कार्तिक के बातों से ये तो साफ़ होता हुआ दिख रहा हैं की कार्तिक आर्यन फिलहाल शादी के मूड में नहीं हैं। लेकिन एक्टर प्यार से अभी भी इंकार नहीं कर पा रहे है। वही कार्तिक अपने पर्सनल के साथ-साथ प्रोफ़ेशनल लाइफ में भी काफी एक्टिव दिख रहे हैं। जहां एक्टर अभी बैक टू बैक फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं।

जिसमें कार्तिक ‘फ्रेडी’ 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली हैं। इसके साथ ही कार्तिक के पास अभी ‘शहजादा’ ‘सत्यप्रेम की कथा’ और ‘आशिकी 3’ जैसी कई फ़िल्में लाइन में हैं। वही हाल ही में खबर आई कि, कार्तिक हेरा फेरी 3 का हिस्सा होंगे लेकिन फिल्म के निर्माता और खुद कार्तिक ने अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा है।


Download Android App
Download iOS App



