कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कई राज्यों में सफर कर मंजिल की ओर बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस के इस अभियान को देश की जनता का समर्थन भी मिल रहा है, बावजूद कांग्रेस के पास आगामी लोकसभा चुनाव में इस समर्थन को वोट में बदलने की चुनौती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार इस यात्रा पर हमले कर रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तंज कसते हुए राहुल गांधी पर कटाक्ष किया।
18 साल से सांसद , लेकिन देश को समझ नहीं पाए
एक इंटरव्यू के दौरान केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा, आपने इसने भारत जोड़ो यात्रा का नाम दिया है लेकिन उनके साथ चल रहे हैं जिन्होंने डेविड हेडली का साथ दिया। जब मुंबई पर आतंकी हमला तब राहुल गांधी कहां थे? तब कितनी देर तक लोगों को एनएसजी के लिए इंतजार करना पड़ा। ये कैसी यात्रा है जिसमें आपके तमिलनाडु के एक समर्थक ने बोल दिया कि हिंदुस्तान की धरती पर पैर मत रखो बीमार हो जाओगे।
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल ने ये मान लिया है कि यह यात्रा भारत के लिए बल्कि उनके लिए हैं। वे 18 साल से सांसद हैं, लेकिन अभी भी देश को समझ नहीं पाए। तभी उन्हें देश को समझने के लिए सड़क पर निकलना पड़ा। ये देश, ये सभ्यता और संस्कृति इतनी विराट है कि एक जन्म भी कम पड़ जाएगा।
AIIMS Cyberattack : कैसे और किसने की हैकिंग? जारी है दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट की जांच
उन्होंने कहा कि ये देश तोड़ने की बात करते हैं। जब मोदी जी ने सड़क बनाई तो सड़क ने ये पूछा कि कौन से धर्म के लोग इस पर चलेंगे, बिजली की तारों ने नहीं पूछा कि कहां रौशनी करनी है। कभी किसी का धर्म और जाति देखकर काम नहीं किया। अगर इस बात में थोड़ा सा भी सच होता तो 2019 में हार नहीं मिलती। जनता झूठ को बर्दाश्त नहीं करती है।


Download Android App
Download iOS App



