इस बात में कोई शक नहीं है कि कार्तिक आर्यन इस टाइम बॉलीवुड के सबसे डिमांडिंग और भरोसेमंद एक्टर्स में से एक हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 2 की सक्सेस ने एक्टर की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा किया है। कई फिल्म मेकर्स उन्हें अपनी फिल्म में साइन करना चाहते हैं और शायद यही वजह है कि करण जौहर भी अब कार्तिक संग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल गए हैं।

बीतें काफी टाइम से कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच अनबन की खबरें फिल्मी गलियारों में छाई हुई है। करण और कार्तिक के बीच चल रहे ऐसी कोल्ड वॉर के चलते एक्टर को फिल्म दोस्ताना 2 से निकाला गया था। कार्तिक के फिल्म से आउट होते ही दोस्ताना 2 ठंडे बस्ते में चली गई थी। जबकि कार्तिक आर्यन ने फिल्मी इंडस्ट्री से बाहर का होने के बावजूद एक्टिंग के दम पर अपनी खास पहचान बनाई।

मगर अब लग रहा है कि कार्तिक आर्यन और फिल्म मेकर करण जौहर के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कार्तिक और करण जल्द ही साथ काम करते नजर आने वाले हैं। हाल ही में दोनों के बीच मीटिंग हुई है और इस मीटिंग के बाद दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। दोनों की फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर एक पैपराजी अकाउंट से एक फोटो शेयर की गई है जिसमें कार्तिक और करण दोनों को एक ही बिल्डिंग से निकलते देखा जा सकता है। कार्तिक और करण की इस अचानक मीटिंग को लेकर यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में दोनों के बीच फिल्म दोस्ताना-2 को लेकर बात हुई होगी।


वायरल वीडियो के देखने के बाद यूजर्स उम्मीद लगा रहे है कि कार्तिक और करण जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आ सकते हैं। कार्तिक आर्यन की बढ़ती फैन फॉलोइंग को देखते हुए एक्टर के साथ अपने सारे पुराने गिले-शिकवे दूर करना चाहते हैं और एक फिर उन्हें धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में लेना चाहते हैं। हालांकि दोस्ताना 2 से कार्तिक के आउट होने के बाद करण को बुरी तरह ट्रोल किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



