बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में शानदार प्रदर्शन की बदौलत बहुत ही कम वक्त में अपना एक बहुत बड़ा फैन-बेस बना लिया है। चॉकलेट बॉय इमेज के चलते उनके प्रशंसकों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं।

अभिनय के धनी कार्तिक का पिछले महीने एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें महिला प्रशंसक उनके गाल खींचती हुई दिखाई दे रही हैं। अब एक और वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उनकी एक महिला प्रशंसक उन्हें घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करती दिखाई दे रही है।

खबरों के अनुसार, लड़की ने 15 दिनों के लिए कॉलेज बंक किया और कार्तिक के घर के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए इंतजार करने लगी। हाल ही में जब उसे अभिनेता से मिलने का मौका मिला तो उसने समय गंवाए बिना उन्हें प्रपोज कर दिया।
वीडियो में कार्तिक को लड़की से यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘आप ठीक हो? ऐसा मत करो!’ इसके बाद प्रशंसक ने कार्तिक से सेल्फी के लिए पूछा और अभिनेता ने उसकी इच्छा को पूरा किया।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो कार्तिक की हाल ही में आई फिल्म ‘लुका छुपी’ ने 100 करोड़ के मार्क को छू लिया है। अब कार्तिक आर्यन जल्द ‘पति पत्नी और वो’ और ‘भूल भुलैया 2’ में लीड रोल निभाते नजर आएंगे।

कार्तिक इम्तियाज अली की ‘लव आज कल’ के सीक्वल में सारा अली खान के साथ भी रोमांस करते नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



