कार्तिक आर्यन पिछले कुछ समय से अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। जबसे धर्मा प्रोडक्शंस के साथ उनका पंगा हुआ है तभी से वो मीडिया की लाइमलाइट में भी बने हुए है। कहा तो ये भी जा रहा था कि उन्हें बॉलीवुड में बॉयकॉट किया जा रहा है जिसके बाद एक्टर के फैंस उनके लिए टेंशन में आ गए थे। खबर आ रही थी कि एक- एक करके उनके हाथो से सभी बड़ी फिल्मे निकलती जा रही है। लेकिन अब जो खबर आ रही है उससे लगता हैं जैसे कार्तिक आर्यन की लॉटरी लग गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म डायरेक्टर वासु भगनानी ने उन्हें एक साथ तीन फिल्मों की डील का ऑफर दिया है। ये वाकई में कार्तिक आर्यन के लिए बड़ी खबर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन को वासु भगनानी ने अपनी आने वाली 3 फिल्मों के लिए एक साथ साइन करने का ऑफर दिया। हालांकि डील कितने रुपए की होगी इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं लेकिन इस डील को लेकर कार्तिक काफी सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहते हैं।

खबरों की मानें तो उन्होंने अभी तक इस डील पर साइन नहीं किया हैं। कार्तिक नहीं चाहते कि वो जल्दबाजी में कोई गलती करें। पहले वो डील को लेकर हर तरह से श्योर हो जाना चाहते हैं। आपको बता दे, कार्तिक इन दिनों फिल्म फ्रेडी की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वो राम माधवानी की थ्रिलर ड्रामा ‘धमाका’ और अनीस बज़्मी की हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया 2’ में भी काम कर रहे हैं। ऐसे में अगर वो ये ऑफर एक्सेप्ट कर लेते है तो ये उनके और उनके फैंस के लिए एक बड़ी ट्रीट होगी।


Download Android App
Download iOS App



