Siddharth Malhotra के बाद Kartik Aaryan बनेंगे दूल्हा, ढोल-नगाड़ों के साथ दी गुडन्यूज!

Summary :

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन अपनी शादी को लेकर बात कर रहे हैं। कार्तिक की शादी का उनके चाहने वालों को कब से इंतजार है लगता है अब उनका वो इंतजार खत्म होने वाला है।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। अपने इस छोटे से एक्टिंग करियर में कार्तिक आर्यन ने कई जबरदस्त फिल्में दी हैं। कार्तिक की तगड़ी फैन फॉलोइंग है जो एक्टर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहती है। फीमेल फैन फॉलोइंग के मामले में तो एक्टर का कोई जवाब ही नहीं है।
फिलहाल कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है जिसे खुद एक्टर ने अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है। इस खबर को सुनकर एक्टर की फीमेल फैंस का दिल जरुर टूटने वाला है लेकिन कुछ फैंस की खुशी का ठिकाना भी नहीं रहने वाला है। आइए जानते हैं कि कार्तिक आर्यन ने आखिर क्या ऐलान किया है।
दरअसल, फ्रेडी एक्टर ने जी सिने अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अपने फैंस के लिए अपनी शादी से जुड़ी न्यूज शेयर की है। कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक जी सिने अवॉर्ड के मंच पर ढोल नगाड़ों के साथ एंट्री करते हैं। इसके बाद वो कहते हैं, ‘हंसते-हंसते, सबको नमस्ते। आप सब सोच रहे होंगे मैं यहां बैंड बाजा लेकर क्यों आया हूं। अब देखिए ना बॉलीवुड में एक बाद एक सबके बैंड बज रहे हैं, सारे घोड़ी चढ़ रहे हैं, सबके विकेट गिट रहे हैं। लेकिन एक विकेट अब तक नहीं गिरा।’

फिर वो आगे कहते हैं कि ‘ऐलिजिबल सिंगल क्लब में आखिर रह कौन गया। मैं, लेकिन अब मौसम बदल रहा है ये सख्त लौंडा भी पिघल रहा है। मैंने भी सोचा शादी का लड्डू खाकर देख ही लेता लूं। प्यार का पंचनामा तो कर लिया, अब शादी का पंचनामा भी कर लेता हूं। इसलिए सबके सामने इस मंच को साक्षी मानकर आज मैं अपने सारे फैंस और इंडस्ट्री को ये न्यूज देना चाहता हूं कि मैं शादी करने जा रहा हूं।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म एक बार फिर कार्तिक और कियारा की सुपरहिट जोड़ी फैंस को देखने को मिलने वाली है। इसके अलावा फिल्म ‘आशिकी 3’ और ‘कैप्टन इंडिया’ में एक्टर लीड रोल प्ले करते दिखेंगे। पिछली बार कार्तिक आर्यन फिल्म ‘शहजादा’ में नजर आए थे।

Desk Team