दीपिका पादुकोण ने कार्तिक आर्यन से की डांस सीखाने की रिक्वेस्ट, मिला ये शानदार रिप्लाई

Summary :

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के गाने ‘धीमे धीमे’ को लेकर एक चैलेंज शुरू किया है। इस चैलेंज पर दीपिका पादुकोण ने भी अपना रिएक्शन दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक है और न सिर्फ दीपिका अपनी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती है बल्कि अन्य सेलिब्रिटीज की पोस्ट पर भी अपना रिएक्शन जरूर देती है। 
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के गाने ‘धीमे धीमे’ को लेकर एक चैलेंज शुरू किया है। इस चैलेंज पर दीपिका पादुकोण ने भी अपना रिएक्शन दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है। 
दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर ‘धीमे धीमे’ चैलेंज में भाग लेने के लिए कार्तिक आर्यन से ‘धीमे धीमे’ गाने के स्टेप सिखाने के लिए रिक्वेस्ट की है। दीपिका खुद एक शानदार डांसर है और उनका ये रिएक्शन वायरल होना लाज़मी है। 
दीपिका ने स्टोरी पर लिखा, ‘‘क्या आप मुझे धीमे धीमे स्टेप सिखाएंगे!? मैं धीमे धीमे चैलेंज में लेना चाहती हूं!!!’’ दीपिका पादुकोण की कार्तिक आर्यन से की गई इस रिक्वेस्ट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। 
कार्तिक आर्यन ने भी दीपिका की इस रिक्वेस्ट पर रेस्पॉन्स देते हुए अपनने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की। अपनी स्टोरी में कार्तिक ने दीपिका का जवाब देते हुए  लिखा ‘जी जरुर, आप जल्दी सीख जाएंगी, बताइए कब?’
बता दें कि कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के प्रमोशन में बिजी है।  फिल्म में कार्तिक के साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी मुख्य किरदार में है। 

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दीपिका पादुकोण ने हाल ही में मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग खत्म की है।  फिल्म में  दीपिका एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभा रही है।  इसके अलावा दीपिका कबीर खान की फिल्म 83 में अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली है। 

Ujjwal Jain