बॉलीवुड के मोस्ट क्यूट हीरो की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करने वाले एक्टर ‘कार्तिक आर्यन’ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शह्ज़ादा’ को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। आज कार्तिक आर्यन कामियाबी की जिस ऊंचाई पर पहुँच चूँके हैं उसपर पहुंचना हर एक एक्टर का सपना होता हैं। बॉलीवुड में अपने कमाल अभिनय प्रदर्शन से सबके दिलो पर राज करने वाले वाले कार्तिक आज फिल्मी दुनिया का एक अनोखा सितारा बन चुके हैं।

जैसा की सभी जानते हैं उनकी प्रीवियस मूवी ‘भूल भुलैया 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसके बाद उनकी अगली पेशकश ओटीटी रिलीज ‘फ्रेडी’ में भी कार्तिक के अभिनय की लोगों ने जमकर तारीफ की थी जिसमे कार्तिक कुछ अलग ही सरफिरे अंदाज़ में नज़र आए थे। अब ये डैशिंग स्टार अपनी अगली फिल्म शहजादा के साथ सिनेमाघरों में सबका मनोरंजन करने आ रहा हैं।
सेंसर बोर्ड से शहजादा को मिली ग्रीन लाइट

रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शहजादा’ में कृति सेनन भी कार्तिक के ऑपोसिट अभिनय करती नज़र आएँगी। जहाँ एक ओर ये फिल्म पहले 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, तो वही अब बाद में फिल्म की रिलीज डेट को टाल कर 17 फरवरी कर दिया गया। अब फिल्म शाहजादा सिनेमाघरों में इस शुक्रवार को अपनी धमाकेदार बोनी के लिए तैयार बैठी हैं। साथ ही ये इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक में आने वाली फिल्म बन चुकी है। और अब तो सेंसर बोर्ड से भी फिल्म को पास कर दिया जा चुका है।
U/A से मिला सर्टिफिकेट

मीडिया रिपोर्ट की माने तो सीबीएफसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) ने भी फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ अपनी मंजूरी दे दी है। इसी के साथ फिल्म शहजादा को पूरे 145.27 मिनट यानी 2 घंटे, 25 मिनट 27 सेकंड के रन टाइम के साथ पास किया गया है। साथ ही ये फिल्म 2020 में रिलीज हुई एक टॉलीवुड मूवी जिसे एक्टर अल्लू अर्जुन स्टारर ‘अला वैकुंठप्रेमुलु’ की एक हिंदी रीमेक बताया जा रहा है। शहजादा पूरे एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस के साथ एक ऑल-आउट एंटरटेनर का पैकेज अपने दर्शको के लिए ला रही है। बात करे फैंस कि तो रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। कार्तिक आर्यन के फैंस इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
17 फरवरी को सिनेमाघरों में उतरेगी ‘शहज़ादा’

फिल्म शहजादा के अबतक कई सांग्स को आउट कर दिया गया हैं जिसमे से एक हैं उनकी फिल्म का ‘कैरेक्टर ढीला 2.0’ जोकि सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। साथ ही बता दे कि ये गाना फिल्म के लास्ट क्रेडिट में दिखाया जाएगा जो कि बहुत कुछ ‘भूल भुलैया’ के टाइटल ट्रैक की तरह ही होने वाला हैं। कार्तिक की नेक्स्ट फिल्म की बात करे तो वो होगी ‘सत्य प्रेम की कथा’ जिसमें वह फिर एक बार कियारा अडवाणी संग स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

इसके अलावा फिल्म ‘शहाजाद’ ‘आशिकी 3’ में भी कार्तिक अपने अभिनय का प्रदर्शन करते दिखाई देंगे। लेकिन शहजादा को फुल टक्कर देने के लिए सिनेमाघरों में पहले से ही शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ मौजूद है जिसने पूरे बॉक्स ऑफिस को हिलाकर डाला हुआ हैं, ऐसे में ये बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है ये देखने वाली बात होने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App



