Karuppu Box Office Collection Day 4: सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पू’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 15 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने भॉक्स ऑफिस पर आने के बाद से ही दर्शकों का खूब प्यार बटोरा है। महज पांच दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है और इसकी दमदार कमाई का असर दूसरी फिल्मों की कमाई पर भी साफ देखने को मिल रहा है।
Karuppu Movie Collection: पांच दिनों में ‘करुप्पू’ की शानदार कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘करुप्पू’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 36.9 प्रतिशत रही। फिल्म ने तमिल भाषा में 10.55 करोड़ और तेलुगु में 2.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ भारत में इसका टोटल कलेक्शन 95.05 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 161.04 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
Karuppu Movie: शुरुआती दिनों में रहा जबरदस्त प्रदर्शन

फिल्म ने पहले चार दिनों में भी शानदार कमाई की थी। ‘करुप्पू’ ने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 24.15 करोड़ हो गई, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 28.35 करोड़ का कारोबार किया और चौथे दिन फिल्म ने 14.30 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि पांचवें दिन इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है।
Karuppu Box Office Collection Day 4: ‘राजा शिवाजी’ की रफ्तार हुई धीमी

लेकिन रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की बात करें तो उसपर ‘करुप्पू’ का असर साफ नजर आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 19वें दिन यानि मंगलवार को रितेश की फिल्म ने सिर्फ 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 21.4 प्रतिशत रही। हालांकि दुनियाभर में फिल्म ‘राजा शिवाजी’ अब तक 107 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘करुप्पू’ की जबरदस्त सफलता के चलते दूसरी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है।


Download Android App
Download iOS App




