Meta के सिंगापुर ऑफिस में 8000 कर्मचारियों की छुट्टी का अनुमान, किया 6,000 खाली पदों को भी खत्म, 78,000 कर्मचारियों में बढ़ी असुरक्षा

Summary :

Meta Layoff 2026 : ऐसा माना जा सकता है कि दुनिया इस समय बड़े टैक जायन्ट्स के नियंत्रण में है, जिसमें मेटा जैसी भारी भरकम कम्पनी भी आती है. यह कम्पनियां डाटा का भंडार अपने पास रखती हैं, यह पूरा मार्किट कंट्रोल करती हैं, क्या दिखेगा क्या नहीं यह तय करती हैं. मगर यह कहें कि इन कंपनियों के लिए जॉब सिक्योरिटी अब आसान नहीं रही तो कोई अचुन्भा वाली बात नहीं होगी. Mark Zuckerberg Tech Layoffs : ईमेल भेज कर दी सूचना दुनिया भर की बड़ी टेक कंपनियां इस समय छंटनी कर रही हैं जिसकी सबसे बड़ी वजह एआई…

Meta Layoff 2026 : ऐसा माना जा सकता है कि दुनिया इस समय बड़े टैक जायन्ट्स के नियंत्रण में है, जिसमें मेटा जैसी भारी भरकम कम्पनी भी आती है. यह कम्पनियां डाटा का भंडार अपने पास रखती हैं, यह पूरा मार्किट कंट्रोल करती हैं, क्या दिखेगा क्या नहीं यह तय करती हैं. मगर यह कहें कि इन कंपनियों के लिए जॉब सिक्योरिटी अब आसान नहीं रही तो कोई अचुन्भा वाली बात नहीं होगी.

Mark Zuckerberg Tech Layoffs : ईमेल भेज कर दी सूचना

Meta Layoff 2026
Meta Layoff 2026

दुनिया भर की बड़ी टेक कंपनियां इस समय छंटनी कर रही हैं जिसकी सबसे बड़ी वजह एआई बताई जा रही है मगर इसमें मेटा का नाम भी शामिल है. जानकारी के अनुसार, मेटा ने दुनियाभर में कई कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि इससे करीब 8,000 कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कंपनी ने बुधवार सुबह 4 बजे सिंगापुर ऑफिस के कर्मचारियों को ईमेल भेजकर इसकी जानकारी दी है. इसके पहले ओरेकल ने सुबह 6 बजे बजे ईमेल भेजा था.

8 हजार की नौकरी पर असर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बड़ी छटनी में करीब 8000 कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ा है और आने वाले समय में इसकी संख्या बढ़ भी सकती है. बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजे वर्कर्स को ईमेल मिला. लेकिन यह पहली बार नहीं है जब ऐसी खबर सामने आई है. इसके पहले ओरेकल ने सुबह 6 बजे ईमेल के जरिए कर्मचारियों को छंटनी का मेल किया था जिसके बाद से समय को लेकर कड़ा विरोध देखने को मिला था.

जानकारी आ रही है कि मेटा अपनी वैश्विक कर्मचारियों में लगभग 10 प्रतिशत कटौती कर सकती है. बता दें कि छंटनी से पहले मेटा के पास वैश्विक स्तर पर लगभग 78,000 कर्मचारी थे.

Meta Platforms WFH Order : वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

कंपनी की योजना के मुताबिक, प्रभावित होने वाले कर्मचारियों को समय क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग चरणों में ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी. कंपनी ने आज अमेरिका, ब्रिटेन समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों के कर्मचारियों को ऑफिस आने के बजाय घर से ही काम करने के निर्देश दिए हैं.

बताया जा रहा है कि एआई के बहुत बढ़ जाने से ह्युमन पावर की कम जरूरत इसका कारण हो सकता है. मेटा ने संगठन में बदलाव करते हुए करीब 6,000 खाली पदों को भी खत्म कर दिया है. कंपनी के अधिकारी जेनेल ने कहा कि अब कई टीमें छोटे और आसान ढांचे में काम करेंगी, जिससे फैसले तेजी से लिए जा सकेंगे और कर्मचारियों को ज्यादा जिम्मेदारी मिलेगी.

यह भी पढ़ें – कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक प्रस्‍तुत‍ि की पीएम ने की सराहना, कहा- भारतीय नृत्य शैलियों का है वैश्‍व‍िक आकर्षण

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।