टीवी का मशहूर सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 एक्टर पार्थ समथान भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। पार्थ समथान कसौटी जिंदगी के 2 शो में अनुराग बासु का किरदार निभा रहे हैं। रविवार 12 जुलाई यानी आज पार्थ को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई। दरअसल वह आज शूटिंग कर रहे थे।

पार्थ के संक्रमित होने के बाद शूटिंग को टीम ने रोक दिया। लगभग 30 लोग पार्थ के साथ सेट पर मौजूद थे। पार्थ के पॉजिटिव आने के बाद कोरोना का टेस्ट अन्य लोगों को करवाने के लिए कहा है। सोशल मीडिया पर बालाजी टेलीफिल्म्स ने पार्थ के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर की पुष्टि की है।
सील होगा स्टूडियो, शूटिंग होगी प्रभावित
दरअसल पार्थ समथान कोरोना से संक्रमित शूटिंग करते हुए सेट पर पाए गए जिसके बाद अब एकता कपूर का स्टूडियो सैनिटाईजेशन होगा और सील किया जायेगा। हालांकि उनके दूसरे सीरियल्स की शूटिंग भी इससे प्रभावित होगी। पार्थ ऐसे 10वें सेलेब हैं जो 24 घंटे के अंदर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उनसे पहले अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या, अनुपम खेर की मां दुलारी, राजू खेर और उनके परिवार के बाकी दो सदस्य, एक्ट्रेस रेचल व्हाइट भी संक्रमित पाए गए हैं।
खुद पार्थ ने दी जानकारी
अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर इंस्टाग्राम पर पार्थ ने खुद पोस्ट की। उन्होंने लिखा, सभी को नमस्कार, मुझे कोरोनावायरस संक्रमण हुआ है। हालांकि ये केवल सामान्य लक्षण हैं। मैं उन सभी लोगों से अपील करता हूं जो कोई भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में रहे, कृपया अपनी कोरोना जांच जरूर करवा लें। बीएमसी आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है। डॉक्टर्स की गाइडलाइन्स के अनुसार मैं सेल्फ क्वारैंटाइन हो गया हूं। उनकी मदद के लिए मैं शुक्रगुजार हूं। कृपया सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।
कोरोना पांचवां टीवी शो के सेट पर पहुंचा

कोरोना शूटिंग के दौरान टीवी शो मेरे साईं, एक महानायक बीआर अम्बेडकर, सह परिवार सह कुटुम्ब, भाबीजी घर पर हैं के अलावा कसौटी.. इनके सेट पर पहुंचा है।कोरोना संक्रमित इनमें से ज्यादा क्रू मेंबर्स हैं। जगन्नाथ निवांगुने और पार्थ समथान दोनों बड़े एक्टर हैं जिन्हें कोरोना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



