बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और टीवी के मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के परिवारों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। बीते दिनों गोविंदा कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा’ शो में मेहमान बनकर पहुंचे तो उस दौरान कृष्णा अभिषेक को सेट पर नहीं देखा गया।

फिर बाद में कृष्णा ने एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि वो अपने मामा गोविंदा से बहुत प्यार करते हैं,लेकिन किसी एक गलतफहमी की वजह से दोनों के परिवारों के बीच रिश्ते में कड़वाहट पैदा हो गई है। इतना ही नहीं गोविंदा उनके बच्चों को देखने हॉस्पिटल तक नहीं गए। इस वजह से वो अपने मामा से या उनके परिवार के लोगों से नहीं मिलना चाहते हैं।

गोविंदा ने किया पलटवार…
अब कृष्णा के इस बयान पर हाल ही में गोविंदा ने पलटवार करते हुए कहा कि जब कृष्णा के बच्चे हॉस्पिटल में थे तब वो अपने परिवार के साथ बच्चों को देखने के लिए अस्पताल गए थे। साथ ही उन्होंने डॉक्टर्स और नर्स से भी बात करी थी,लेकिन नर्स ने उन्हें बताया कि कश्मीरा नहीं चाहती कि परिवार का कोई भी सदस्य उनसे मुलाकात करे। वहीं उनके जिद करने पर उन्हें बच्चों को सिर्फ दूर से देखने के लिए कहा गया। जिसके बाद वो उन्हें वहां से मायूस होकर लौटना पड़ा। शायद इस बात से कृष्णा बेखबर हैं।

इतना ही नहीं सुपरस्टार ने कृष्णा की पत्नी पर भी कई आरोप लगाए हैं,जिसके बाद कश्मीरा शाह ने अपने बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए बिना गोविंदा का नाम लिए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।

इस फोटो में कश्मीरा हॉट अवतार में दिख रही हैं। वो पूल किनारे आराम फरमाते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने मेटैलिक ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ ही उनके सनग्लासेस उनके चेहरे पर खूब जांच रहे हैं। कश्मीरा की यह तस्वीर एक फोटोशूट की है।

अब कश्मीरा का फूटा गुस्सा…
हाल ही में कश्मीरा शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद ग्लैमरस फोटो साझा की है। इस फोटो को शेयर करते हुए कश्मीरा ने एक खास संदेश लिखा है। हालांकि कश्मीरा का ये मैसेज किस संदर्भ में लिखा गया है इस बारे में कह पाना थोड़ा मुश्किल होगा। कश्मीरा ने लिखा,दो चीजें आपको निर्धारित करती हैं…एक आपका धैर्य,जब आपके पास कुछ भी नहीं है और दूसरा आपका रवैया-जब आपके पास सब कुछ होता है। कश्मीरा ने यहां किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है उन्होंने इशारों इशारों में गोविंदा पर तंज कसा है।
बता दें,इससे पहले कश्मीरा शाह ने अपने बेटे के लिए एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा,जीवन एक निर्दश मार्गदर्शिका के साथ नहीं आता है,लेकिन यह एक मां के साथ आता है और एक मां के रूप में तुम्हारी रक्षा करना,मेरा काम और मेरी पहली प्राथमिकता है।
एक मां के रूप में यह ध्यान रखना मेरा कर्तव्य है कि तुम्हें कोई नुकसान न पहुंचे। एक मां के रूप में मेरा दिल तुम्हें दर्द में देखकर के तड़प उठता है और मुझे लगता है कि मैं तुम्हारा दर्द तुमसे दूर नहीं कर सकती। हालांकि मैं उन चीजों और लोगों को दूर कर सकती हूं जो तुम्हारे उस दर्द का कारण बनते हैं।


Download Android App
Download iOS App



