1:31 का राज खुला तो दिमाग घूम जाएगा! इस Movie के टीज़र में छिपा है 1 बड़ा रहस्य

Summary :

Kathanar Teaser Out: साउथ इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Kathanar: The Wild Sorcerer’ का टीज़र 31 मार्च को दोपहर 1:31 बजे रिलीज किया गया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त क्यूरोसिटी पैदा कर दी। इस अजीब टाइमिंग ने सोशल मीडिया पर चर्चा और भी तेज कर दी है। Kathanar Teaser Out 1:31 बजे टीज़र रिलीज- क्या है इस समय का रहस्य? फिल्म के मेकर्स ने इस टाइम को खास बनाने के लिए चुना है, जिससे प्रमोशन में अलग एंगल मिले। जैसे ही टीज़र सामने आया, लोगों ने इसके विजुअल्स और डार्क फैंटेसी टोन की जमकर तारीफ की। यह फिल्म बड़े लेवल …

Kathanar Teaser Out: साउथ इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Kathanar: The Wild Sorcerer’ का टीज़र 31 मार्च को दोपहर 1:31 बजे रिलीज किया गया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त क्यूरोसिटी पैदा कर दी। इस अजीब टाइमिंग ने सोशल मीडिया पर चर्चा और भी तेज कर दी है।

Kathanar Teaser Out 1:31 बजे टीज़र रिलीज- क्या है इस समय का रहस्य?

Kathanar Teaser Out
Kathanar Teaser Out ( Source: Social Media)

फिल्म के मेकर्स ने इस टाइम को खास बनाने के लिए चुना है, जिससे प्रमोशन में अलग एंगल मिले। जैसे ही टीज़र सामने आया, लोगों ने इसके विजुअल्स और डार्क फैंटेसी टोन की जमकर तारीफ की। यह फिल्म बड़े लेवल  पर बनाई गई है और इसकी झलक ही दर्शाती है कि यह किसी हॉलीवुड स्टाइल प्रोजेक्ट से कम नहीं होने वाली।

Jayasurya Film: जयसूर्या का दमदार रोल, अनुष्का शेट्टी का धमाकेदार डेब्यू

Jayasurya Film
Jayasurya Film ( Source : Social Media)

फिल्म में लीड रोल में जयसूर्या नजर आएंगे, जो एक रहस्यमयी प्रीस्ट कदमट्टाथु काथानार के किरदार में हैं- एक ऐसा शख्स जिसके पास अलौकिक शक्तियां हैं। वहीं, साउथ की सुपरस्टार अनुष्का शेट्टी इस फिल्म से मलयालम सिनेमा में अपना डेब्यू कर रही हैं। उनका किरदार ‘नीली’ काफी रहस्यमयी बताया जा रहा है, जो कहानी में बड़ा ट्विस्ट ला सकता है। फिल्म में प्रभु देवा, विनीत और अन्य कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे, जिससे यह एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट बन चुका है।

Malayalam Debut: 90 करोड़ का बजट, मॉनसून में होगी रिलीज- 14 भाषाओं में धमाका

Malayalam Debut
Malayalam Debut ( Source : Social Media)

करीब 90 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी यह फिल्म मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। खास बात यह है कि इसे कई भाषाओं (हिंदी, तमिल, तेलुगु समेत) में रिलीज किया जाएगा, जिससे यह ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को मॉनसून सीजन में रिलीज करने की तैयारी है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

अब सबकी नजर फिल्म के ट्रेलर और फाइनल रिलीज डेट पर टिकी है। अगर टीज़र की तरह ट्रेलर भी धमाकेदार रहा, तो ‘Kathanar’ 2026 की सबसे बड़ी फैंटेसी फिल्मों में शामिल हो सकती है। जयसूर्या और अनुष्का की जोड़ी दर्शकों को कितना एफेक्ट करेगी- ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।

टीज़र के बाद अब फैंस की नजर ट्रेलर और फिल्म की कहानी पर टिकी है। उम्मीद की जा रही है कि ‘Kathanar’ में काला जादू, रहस्यमयी शक्तियां और एक जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा। जयसूर्या का किरदार धीरे-धीरे अपने असली रूप में सामने आएगा, वहीं अनुष्का शेट्टी का रोल कहानी में बड़ा ट्विस्ट ला सकता है। अगर ट्रेलर ने भी इसी तरह सस्पेंस बनाए रखा, तो फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।