विकरीना की शादी, कपल आज शाम को लेंगे सात फेरे, यहां जानिए वेडिंग सेरेमनी का पूरा शेड्यूल

Summary :

फैंस का लंबा इंतजार खत्म होते हुए मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आज यानि 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस कपल की शादी शाही अंदाज में राजस्थान में सम्पन होगी।

फैंस का लंबा इंतजार खत्म होते हुए मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आज यानि 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस कपल की शादी शाही अंदाज में राजस्थान में सम्पन होगी। अपने-अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में विकरीना एक दूसरे का हाथ थाम जीवनभर के हमसाथी बन जाएंगे। वहीं जैसा की आप और हम सभी इस बात से वाकिफ हैं। शादी से पहले की सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं, अब आज दोनों हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सात फेरे लेंगे।
कपल को देखने के लिए फैंस उत्साहित
बता दें, राजस्थान का सवाई माधोपुर का सिक्स सेंसेज फोर्ट में विक्की और कटरीना सात फेरे लेंगे। वैसे इस कपल की शादी की अब तक एक भी तस्वीर फैंस के सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस दोनों की हल्दी, मेहंदी और संगीत की तस्वीरों से ज्यादा दोनों को दूल्हा-दुल्हन के अवतार में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।  
विक्की-कैटरीना की शादी का ये रहा पूरा कार्यक्रम 
9 दिसंबर मतलब शादी वाले दिन सुबह 8:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक ब्रेकफास्ट रहेगा। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे के बाद सेहरा बंदी होगी। वहीं दोपहर 3:00 बजे होटल के लोन में मंडप सजाया जाएगा।  इस बीच होटल के अंदर से सफेद घोड़े पर सवार होकर विक्की कौशल अपनी बारात लेकर कैटरीना के पास आएंगे। इसके बाद शाम 6:00 बजे कैटरीना कैफ और विकी कौशल सात फेरे लेंगे।  रात 8:00 बजे के बाद देर रात तक चलेगी वेडिंग सेरिमनी।  बता दें दोनों की ये शादी हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक होगी।  
इसके अलावा खबर ये भी है कि इस जोड़े की शादी के लिए एक खास मंडप तैयार किया जाएगा। जिसको पूरी तरह से रजवाड़े स्टाइल में बनाया गया है। हालिया एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना और विक्की चारों तरफ से शीशे में बंद मंडप के अंदर सात फेरे लेंगे।  
वैसे कहा तो ये भी जा रहा है कि  शादी के बाद विक्की और कैटरीना चौथ माता के मंदिर में आशीर्वाद लेंगे।  दरअसल, मान्यता है कि यहां शादी की रस्में माता के दर्शन के बाद ही पूरी मानी जाती हैं।  
 

Desk Team