कैटरीना कैफ ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, अपने ब्यूटी ब्रांड के जरिए बांटा खाना और सैनिटरी से जुड़ी चीजें

Summary :

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार आम जनता से लेकर जानीमानी हस्तियां आगे आकर मदद कर रही हैं। इस लोगों की मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार आम जनता से लेकर जानीमानी हस्तियां आगे आकर मदद कर रही हैं। इस लोगों की मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे आगे आकर मदद कर रहे हैं। 
इस महामारी में लगातार अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सितारे मदद करते दिखाई दे रहे हैं। इसी सूची में अब एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का नाम  भी जुड़ गया है। खुद कैटरीना ने इस बात की जानकारी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
लॉकडाउन के कारण दिहाड़ी मजदूरों का रोजगार खत्म हो गया है जिसकी वजह से उनके पास  की रोटी खाने तक के पैसे नहीं हैं। ऐसा ही हाल महाराष्ट्र के भंडारा जिले के दिहाड़ी मजदूरों का है जिनकी मदद का अब कैटरीना कैफ ने ऐलान किया है। दरअसल अपने ब्रांड ‘काय ब्यूटी’ के जरिए कैटरीना उनकी मदद करेंगी। 

इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर उन्होंने देते हुए लिखा, काय ब्यूटी और देहात फाउंडेशन #KareWithKayBeauty के लिए फिर से साझेदारी करने जा रहे हैं। हमने साथ में महाराष्ट्र के भंडारा जिले के आसपास के गांवों में रहने वाले दैनिक मजदूरों के परिवारों को अपना सहयोग दिया है। इसमें भोजन और सेनेटरी से जुड़ी सामग्रियां शामिल हैं। 
हालांकि इससे पहले भी पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में एक्ट्रेस ने दान किया था। तब भी कैटरीना ने इस बारे में बताते हुए कहा था, मैं पीएम कार्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष महाराष्ट्र को दान करने का संकल्प लेती हूं।

कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म ‘भारत’ में आखिरी बार दिखाई दी थी और इसमें उनके साथ सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। इनके अलावा फिल्म में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे थे। जबकि मार्च में फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रिलीज होनी थी लेकिन लॉकडाउन के चलते रिलीज डेट को टाल दिया था। 
इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया था और लोगों को बहुत अच्छा लगा। अब फिल्म की रिलीज का दर्शकों को इंतजार है। 

Desk Team