कोरोना संकट की वजह से अब तक देशभर में लॉकडाउन का सिलसिला कायम था,लेकिन 1 जून से देश में अब अनलॉक लागू किया गया है। वैसे कुछ भी हो इस लॉकडाउन के समय कई सारे सेलेब्स ने अपने तरह-तरह टेलेंट का बखूबी प्रदर्शन भी किया,लेकिन ऐसे में सबसे मजेदार मोमेंट्स में से एक था कैटरीना कैफ का बर्तन धोने का ट्यूटोरियल।

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने लॉकडाउन के दौरान घर बैठे लोगों को एकदम प्रोफेशनल तरीके से अपने एक वीडियो से बर्तन धोने की क्लास दी थी। वहीं लोग इस वीडियो को देखकर काफी ज्यादा हैरान भी हुए थे कि कैटरीना कैफ भी कितने अच्छे से घर के काम संभालना जानती हैं और उनका बर्तन धोने का तरीका बहुत पानी बचाने वाला था।

हाल ही में कैटरीना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया जब वो उस दिन बर्तन धोने के लिए किचन में गईं तो एक फेर के लिए वो सोच में पड़ गईं कि आखिर बर्तन धोने कैसे हैं, क्योंकि वो बहुत वक्त से तो किचन में गई ही नहीं थी। वैसे कैटरीना कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर को देखते हुए मुंबई में अपनी बहन इसाबेल कैफ के साथ आइसोलेशन में हैं।

कैटरीना ने आगे बताया कि मैं पूरे जोश के साथ किचन में तो चली गई थी जैसे कि मैं सब कुछ संभाल लूंगी और मैंने कर के भी दिखाया,मगर एक पल के लिए मैं ऐसे थी- क्या हर बर्तन को अलग-अलग धोना होता है? लेकिन इससे तो बहुत पानी खर्च होगा।

मैंने और अपनी बहन इसाबेल कैफ ने इस बारे में काफी डिस्कशन किया,मगर आखिरकार कैटरीना को समझ आ गया कि इसके पीछे तो पूरा एक प्रोसेस होता है। एक्ट्रेस कहती हैं मुझे एक मिनट रूककर खुद को याद दिलाना पड़ा कि ये कैसे करते हैं, शुरुआत में कुछ दिन तो मैंने ये बहुत एक्साइटमेंट से किया लेकिन अब वो पूरी तरह से खत्म हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



