UP में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर प्रियंका का वार- जमीनी सच्चाई CM के प्रचार से अलग

Summary :

प्रियंका ने प्रयागराज के कोटवा में बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना मरीजों को हो रही असुविधाओं पर चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार पर वार किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश के योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जमीनी सच्चाई मुख्यमंत्री जी के प्रचार से एकदम अलग है। प्रियंका ने प्रयागराज के कोटवा में बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना मरीजों को हो रही असुविधाओं पर चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार पर वार किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के कोटवा में बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद मरीज, सुविधाओं का बुरा हाल बयान कर रहे हैं। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘जमीनी सच्चाई मुख्यमंत्री जी के प्रचार से एकदम अलग है। उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है और ऐसे में इन सुविधाओं की स्थिति को सुधारना बहुत जरूरी है।’’ उल्लेखनीय है कि 28 मई को कोटवा बनी सीएचएस में कोरोना के कुछ मरीजों ने पानी और भोजन की समस्या को लेकर हंगामा किया था और इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

कोरोना महामारी को लेकर और गंभीर हों केंद्र और राज्य सरकारें : मायावती

इस वीडियो को लेकर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जी एस बाजपेयी ने स्पष्टीकरण दिया था कि मोटर का एमसीबी दो घंटे के लिए खराब हो गया था जिसे बदल दिया गया है। बाजपेयी ने यह भी बताया था कि सभी मरीज नहाने के लिए मोटर से आने वाले ताजे पानी का इस्तेमाल करते हैं। छत की टंकी में पानी भरा होने के बावजूद मरीज इस पानी का इस्तेमाल

Desk Team