बी टाउन के स्टार कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अक्सर कपल गोल्स देते रहते हैं। शादी के बाद से ही कैटरीना और विक्की अपने-अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं। बावजूद इसके ये कपल साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख जाता है। ये नवविवहित जोड़ा साथ में अब पहली होली मनाएंगे। वहीं इससे पहले ही कैटरीना ने कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें साझा कर फैंस को ट्रीट दे दी है।

पहले जान लीजिये कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद गुपचुप शादी रचाई थी। खास बात दोनों ने शादी कर लेने के बाद अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि की थी। कपल ने पिछले साल 9 दिसंबर को राजस्थान के बरवाड़ा फोर्ट में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद अब दोनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं और अक्सर फैंस के साथ इसकी झलकियां साझा करते रहते हैं।

कैटरीना ने शेयर की लविंग तस्वीरें
बुधवार को कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पति विक्की कौशल संग अपनी बेहद प्यारी तस्वीरें पोस्ट की है। भले ही दोनों की ये तस्वीरें बिलकुल कैसुअल हो,लेकिन दोनों की जोड़ी देखते ही बनती है। कैटरीना ने इस बीच एक साथ दो तस्वीरें पोस्ट की है। पहली तस्वीर में जहां ये कपल सीरियस दिख रहा है तो दूसरी फोटो में दोनों मुस्कुरा रहे हैं।

इस तस्वीर को शेयर करके एक्ट्रेस ने इसके साथ एक स्टिकर का भी यूज किया है। जिसमें लिखा है मैं नींद में हूं। वहीं तस्वीर में कैटरीना अपने हब्बी के कंधे पर सिर रखे पोज दे रही हैं। लुक की बात करें तो विक्की वाइट कॉटन की शर्ट के साथ ब्लैक गॉगल्स लगाए बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं वाइफ कैटरीना ने पति के साथ ट्विनिंग की हुई है।

वैसे इस बात में जरा भी दोराये नहीं की विक्की कौशल और कटरीना भले ही अपनी लाइफ में जितना मर्जी बिजी क्यों नहीं हो लेकिन कपल अक्सर साथ में टाइम बिताने का कोई मौका नहीं जाने देता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ ने पिछले दिनों ही अपनी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग खत्म है। इसके अलावा एक्ट्रेस मैरी क्रिसमस और फोन भूत में भी नजर आएंगी। वहीं विक्की कौशल की बात करें तो उनकी झोली में कई सारी फिल्में है। फिलहाल एक्टर जल्द ही गोविंदा मेरा नाम मूवी में नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



