बॉलीवुड के मोस्ट रोमंटिक और पावर कपल कहे जाने वाले विक्की कौशल और कटरीना के शादी के आज एक साल पुरे हो गए हैं। दरअसल 9 दिसंबर 2021 को दोनों ने काफी प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों ने बड़े ही गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। यहां तक की इंडस्ट्री में दोनों के अफेयर तक की भी खबरे कभी सामने नहीं आई थी। ऐसे में अब अपने पहले एनिवर्सरी पर दोनों ही कपल एक दूसरे पर पूरा प्यार लुटाते दिख रहे हैं।

दरअसल अपने हस्बैंड को एनीवर्सरी विश करते हुए कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की हैं। इसके साथ ही एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा हैं। कटरीना कैफ ने फर्स्ट वेडिंग एनीवर्सरी पर शादी की तस्वीरों के साथ-साथ कुछ रोमांटिक फोटो भी शेयर किए हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कटरीना ने लिखा, “मेरे प्रकाश की किरण। हैप्पी वन ईयर।” इन तस्वीरों में तस्वीरों में कटरीना प्यार भरी नजरों से अपने पति विक्की को निहारती दिख रही हैं।

केवल कटरीना ही नहीं बल्कि विक्की ने भी अपनी बीवी के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। विक्की ने शादी के साथ ही कटरीना की कुछ क्यूट तस्वीरें और दोनों के कुछ कोजी मोमेंट्स की फोटो भी शेयर की हैं। यह तस्वीर कटरीना और विक्की की शादी की है। इस फोटो में दोनों सितारे रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। कटरीना की इस फोटो को शेयर करते हुए विक्की ने लिखा, ” समय उड़ता है… लेकिन आपके साथ यह बहुत ही जादुई तरीके से उड़ा, माई लव। हमारी शादी को एक साल मुबारक हो। मैं आपके इतना ज्यादा प्यार करता हूं, जितना आप कभी सोच भी नहीं सकते!”

वही अब पहली एनीवर्सरी हो और गिफ्ट नहीं दिया जाए ऐसा तो हो नहीं सकता न। फिर क्या अब उड़ती-उड़ती खबरे ऐसी भी सामने आ रही हैं की दोनों कपल ने एक दूसरे को बेहद स्पेशल गिफ्ट दिया हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल के एक करीबी सूत्र ने ये खुलासा किया है कि विक्की ने अपनी लेडी लव को एक ज्वेलरी गिफ्ट में दिया है, जो कि बेहद किमती है।

वहीं कटरीना ने अपने पति विक्की कौशल को एक कार गिफ्ट की है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना कैफ और विक्की कौशल हर साल अपने सालगिराह के मौके पर निवेश करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



