Kaun Hai Shhyamali De: कौन है राज निदिमोरू की एक्स वाइफ Shhyamali De? आमिर- अजय देवगन संग कर चुकी है काम

Summary :

Kaun Hai Shhyamali De: समांथा रुथ प्रभु ने करीब चार साल पहले अभिनेता नागा चैतन्य के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया थ। दोनों साल 2021 में तलाक लेकर अलग हो गए थे। इसके बाद नागा ने साल 2024 में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से दूसरी शादी कर ली थी। वहीं अब समांथा को लेकर भी इसी तरह की खबरें आ रही हैं। 1 दिसंबर को सुबह 7 बजे कोयंबटूर में ईशा योग सेंटर में समांथा ने डायरेक्टर राज निदिमोरु से दूसरी शादी रचा ली है, शादी में करीब 30 मेहमान शामिल हुए। Kaun Hai Shhyamali De: कौन है राज निदिमोरू…

Kaun Hai Shhyamali De: समांथा रुथ प्रभु ने करीब चार साल पहले अभिनेता नागा चैतन्य के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया थ। दोनों साल 2021 में तलाक लेकर अलग हो गए थे। इसके बाद नागा ने साल 2024 में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से दूसरी शादी कर ली थी। वहीं अब समांथा को लेकर भी इसी तरह की खबरें आ रही हैं। 1 दिसंबर को सुबह 7 बजे कोयंबटूर में ईशा योग सेंटर में समांथा ने डायरेक्टर राज निदिमोरु से दूसरी शादी रचा ली है, शादी में करीब 30 मेहमान शामिल हुए।

Kaun Hai Shhyamali De: कौन है राज निदिमोरू की एक्स वाइफ Shhyamali De?

Kaun Hai Shhyamali De
Kaun Hai Shhyamali De( Source: Social Media)

Shhyamali De ने मुंबई यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने साइकोलॉजी में डिग्री हासिल की। फिर उन्होंने फिल्ममेकिंग में काम करना शुरू किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फेमस डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा और विशाल भारद्वाज को जॉइन किया।इसी जुनून ने उन्हें कैमरे के पीछे एक मजबूत करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। श्यामाली ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा और विशाल भारद्वाज जैसे प्रतिष्ठित निर्देशकों के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया और अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में अनुभव हासिल किया।

उनका काम केवल निर्देशन तक सीमित नहीं रहा। श्यामाली ने स्क्रिप्ट राइटिंग में भी हाथ आज़माया और कई फिल्म प्रोडक्शंस में क्रिएटिव कंसल्टेंट के रूप में योगदान दिया। उनके फिल्मोग्राफी में ‘रंग दे बसंती’, ‘ओमकारा’ और ‘एक नोदिर गोलपो’ जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

राज और श्यामाली की शादी

Kaun Hai Shhyamali De( Source: Social Media)
Kaun Hai Shhyamali De( Source: Social Media)

Shhyamali De भी सामंथा की तरह फिल्मों का हिस्सा हैं तो राज भी। राज और श्यामली ने साल 2015 में शादी की थी। ये शादी सात साल चली और फिर साल 2022 में सेपरेट हो गए। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन सूत्र इस जानकारी को गलत बताते हैं. कहते हैं कि राज के साथ जो बच्ची कई बार नजर आई हैं वह उनके को-डायरेक्टर डीके की बेटी हैं।

श्यामली डे ने राज निदिमोरु की कई प्रोजेक्ट में मदद भी की है। खुद राज कई इंटरव्यू में एक्स वाइफ की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कैसे श्यामली नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उन्होंने कई बार राज की कास्टिंग में मदद की है। दोनों ने मिलकर फिल्ममेकिंग में करियर शुरू किया. दोनों की पहली फीचर फिल्म 99 थी।

सामंथा और राज की अफवाहें कैसे शुरू हुईं?

Kaun Hai Shhyamali De( Source: Social Media)
Kaun Hai Shhyamali De( Source: Social Media)

बता दें कि सामंथा और राज के बारे में पहली बार अफवाहें 2024 की शुरुआत में सामने आई थीं। दोनों को कई बार सार्वजनिक रूप से साथ देखा गया, और सामंथा द्वारा सोशल मीडिया पर राज से जुड़े पोस्ट साझा किए जाने से चर्चा और तेज हो गई। सामंथा और राज इससे पहले ‘द फैमिली मैन’ सीजन 2 और बाद में ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में साथ काम कर चुके हैं।

इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि लंबे समय तक साथ काम करने से दोनों के बीच करीबी बढ़ी, जिसने इन अफवाहों को और मजबूत किया। फिलहाल फैंस को कपल की ऑफिशियल कन्फर्मेशन और शादी की तस्वीरों का इंतजार है, जो इस खबर को और भी चर्चा में बनाए हुए है।

Also Read: Naga Chaitanya से तलाक के बाद Samantha Ruth Prabhu ने किया Move On, इस Director संग लिए सात फेरे!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।