एक करोड़ जीतने वाली बिनीता जैन ने बताया केबीसी 10 जीतने के पीछे की वजह

Summary :

NULL

कौन बनेगा करोड़पति 10 को उसकी पहली करोड़पति मिल गई है। सोनी एंटरटेनमेंट और अमिताभ बच्चन के सपुरहिट शो केबीसी में हॉट सीट पर पहुंची असम के गुवाहाटी की बिनिता जैन ने एक करोड़ रुपए की राशि जीत ली है। बता दें कि वैसे अभी तक इस सीजन में सबसे ज्यादा 25 लाख रुपए ही जीते गए थे। कौन बनेगा करोड़पति में पिछले कुछ वक्त से महिलाओं का ही बोलबाला रहा है। और उन्होंने कई अवसर पर शो में कामयाबी के झंडे भी गाड़े हैं।

बिनिता जैन ने कहा बिग बी ने दी मुझे हिम्मत

एक इंटरव्यू के दौरान बनीता ने बताया कि “मैं कभी भी एक करोड़ नहीं जीत पाती अगर बिग बी यानि कि अमिताभ बच्चन मुझसे ये बात नहीं कहते”। ये तो हम सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन इस शो के होस्ट हैं जो लाखों लोगों के दिलों की धड़कन हैं।

“मैं बहुत ज्यादा नर्वस थी हॉट सीट पर बैठने से पहले और बैठने के बाद भी मेरी नर्वसनेस दूर नही हुई। मुझे बहुत डर लग रहा था कि पता नहीं सब कैसा होगा और जब मैं अमिताभ जी के सामने बैठी तो मैं और घबरा गई।” “मैं कभी एक करोड़ नहीं जीत पाती अगर बिग बी मुझे हिम्मत नहीं देते उन्होंने मुझे कहा कि नर्वस मत होना ठण्डे दिमाग से सोचो और फिर किसी सवाल का जबाव देना कोई टेंशन लेने वाली बात नही है।

बिग बी की इन बातों ने मुझे बहुत हौसला दिया और मैं बहुत कम्फर्ट फील करने लगी। फिर जैसे-जैसे ये शो आगे बढ़ता गया मेरी टैंशन दूर होती गई।

केबीसी 10 की विजेता बिनिता जैन ने आगे कहा की….

जैसे ही मैं सेट पर पहुंची मैं सेट का भव्यता देखकर स्तब्ध रह गई थी। हम लोग लंबे समय से शो को टेलीविजन पर देखते आए हैं और यहां आना वाकई कमाल की बात था।” हॉट सीट के अपने अनुभव के बारे में बिनिता जैन ने बताया, मेरा पहला चैलेंज फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट था।

मैं इस पड़ाव से आगे गई और मैंने एक करोड़ जीते तो यह मेरे लिए ख्वाब के पूरे होने जैसा था। मेरे जेहन में पुराने सीन तैर गए जब कई कंटेस्टेंट्स ने एक करोड़ रुपये जीते थे। अब मुझे भी उनके जैसा ही एहसास हो रहा है।

बिनिता जैन से जब केबीसी 10 में उनकी जीती हुई राशि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं अपने पैसे का इस्तेमाल अपने बेटे लिए करूंगी क्योंकि वह जल्द ही डेंटिस्ट बनने वाला है।

Desk Team