सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले हिट गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में एक के बाद एक कंटेस्टेंट आकर रकम जीत रहे है और अपनी किस्मत बदल रहे है। हाल ही के एपिसोड में हॉट पर बैठने का मौका मिला नोएडा से आए भावेश झा को जिन्होंने इस गेम शो में 12.50 लाख रूपए जीते।

12.50 लाख जीतने के बाद भावेश के सामने 25 लाख का जो सवाल आया, उसका जवाब उनके पास नहीं था। इस वजह से उन्होंने गेम को क्विट किया पर हॉट सीट छोड़ने से पहले उन्होंने ‘कंप्यूटर जी’ पर ही सवाल खड़ा कर दिया, जिससे शो के होस्ट अमिताभ भी हैरान रह गए।

25 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाने पर गेम छोड़ने वाले भावेश कंप्यूटर जी के सवाल पर इतना झल्ला गए की कहा ‘कंप्यूटर जी जाने कैसे-कैसे सवाल पूछ रहे हैं।’ भावेश से 25 लाख रु का सवाल पूछा गया था, ‘वजन के हिसाब से निर्मित सबसे बड़ा विमान कौन सा है। इसका जवाब है- antonvov an-225 myria ।

मूलत: बिहार के मधुबनी से आने वाले भावेश ने शो के दौरान अमिताभ बच्चन से काफी बातचीत की और आखिर में सवाल का जवाब पता ना होने की वजह से उन्होंने कंप्यूटर जी पर ही तंज कस दिया।

भावेश के शो क्विट करने करने के बाद यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात नरेंद्र कुमार ने सब्से कम समय में जवाब देकर हॉट सीट पर बैठने का मौका पाया। एपिसोड के अंत तक नरेन्द्र ने 10 हजार रु जीते थे और अगले एपिसोड में उनके साथ खेल को आगे बढ़ाया जायेगा।

शो में आने वाले कंटेस्टंटों से अमिताभ बच्चन काफी बातचीत करते है और अपने बारे में भी दिलचस्प किस्से बताते है। उनके इसी अंदाज से हॉट सीट पर पहुंचने वाले लोग बेहद खुश और संतुष्ट रहते है।



Download Android App
Download iOS App



