ये रिश्ता… फेम मेहिना कुमारी ने अपनी पहली दिवाली ससुराल वालों के साथ ऐसे सेलिब्रेट

Summary :

टीवी का सबसे मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलता है’ में कीर्ति का किरदार निभाकर फेमस हुई अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह कुछ दिनों पहले ही सुयश रावत के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं।

टीवी का सबसे मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलता है’ में कीर्ति का किरदार निभाकर फेमस हुई अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह कुछ दिनों पहले ही सुयश रावत के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। इनकी शादी 14 अक्टूबर को पारंपरिक रीति रिवाजों से हुई है।
शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हई थी। बता दें कि इस बार मोहिना की शादी के बाद पहली दिवाली थी जो कि अभिनेत्री ने अपने ससुराल वालों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाई है। दिवाली की कुछ फोटोज मोहिना ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
मोहिना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली के साथ दिवाली की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। 
वैसे मोहिना की शादी को अभी कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि अभिनेत्री की परिवार वालों के साथ खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। 
वैसे इस बात में कोई दोराए नहीं कि मोहिना की रॉयल शादी साल 2019 की सबसे चर्चित शादियों में शुमार थी। शादी और रस्मों की फोटोज इंटनेट पर जमकर वायरल हुई। 
शादी के बाद मोहिना अपने पति सुयश के साथ मां काली के मंदिर में आशीर्वाद लेने गई हैं। इन फोटोज में मोहिना लाल साड़ी पहने दिखाई दी साथ ही मांग में सिंदूर लगाएं ट्रेडिशनल लुक  में बेहद प्यारी लग रही थी। 

Desk Team