Shahrukh Khan सहित इन सभी सेलिब्रिटीज ने केरल में बाढ़ पीड़ितों के खाने के सामान की करी मदद

Summary :

NULL

इन दिनों केरल के हालात काफी ज्यादा खराब हो रखे हैं। वर्तमान में केरल की स्थिति ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हर रोज केरल में बाढ़ हालात और ज्यादा भायनाक होते जा रहे हैं। देश से हर कोई राज्य की मदद करने के लिए पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। हाल ही में वरुण धवन,अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर जैसे बहुत से बॉलीवुड स्टार्स ने केरल की मदद करने के लिए अपने फैंस से आग्रह किया और हाल ही में सूत्रों के अनुसार पता चला है कि Shahrukh Khan ने बाढ़ प्रभावित पीडि़तों की मदद की है।

केरल में बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। इस सैलाब के कारण मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है और ‘ईश्वर की धरती’ कहे जाने वाले केरल में हर तरफ सिर्फ तबाही दिखाई दे रही है। इस तबाही में शासन और प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है। आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के कोस्टगार्ड्स और एनडीआरएफ की टीम बचावकार्य में जुटी हुई है।

बॉलीवुड स्टार्स ने केरल को मदद का हाथ बढ़ाया

सरकार, प्रशासन और सेना के अलावा आम लोग भी केरल में बाढ़ में फंसे लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। आफत की इस घड़ी में अब बॉलीवुड स्टार्स ने भी केरल को मदद का हाथ बढ़ाया है और राहत कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं। कुछ स्टार्स बाढ़ पीड़ितों तक आर्थिक सहायता पहुंचा रहे हैं तो वहीं कई लोग इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर को प्रमोट कर रहे हैं जिससे प्रभावित लोगों तक पहुंचने में आसानी हो सके।

केरल में बाढ़ से अब तक 167 लोगों की जान जा चुकी है और 8000 करोड़ से भी अधिक का नुकसान राज्य को हो चुका है। राज्य में गुरुवार को जारी किया गया रेड अलर्ट कासरगोड को छोड़कर 13 जिलों में शुक्रवार को भी जारी रहेगा। लोगों की मदद के लिए महानायक के अलावा कई दिग्गज हस्तियों ने हेल्पलाइन नंबर शेयर किया है।

हालिया रिपोर्ट में पता चला कि राहत के लिए 1300 जीवन जैकेट, 571 लाइफबॉय, 1000 रेनकोट, 1300 गुंबूट, 1200 तैयार भोजन, 1500 खाद्य पैकेट, 25 मोटरसाइकिल वाली नौकाएं, 9 गैर मोटर चालित नौकाएं केरल में पहुंचाई गई।

भारतीय ध्वनि मिक्सर और डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी जिन्होंने स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए बेस्ट साउंड मिक्सिंग के लिए अकादमी पुरस्कार जीता था, ने हाल ही में केरल के लोगों की मदद के लिए एसआरके की ओर अपना आभार व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर लिखा।

रेसुल ने यह भी शेयर किया कि किंग खान के अलावा, वह अमिताभ बच्चन और ए आर रहमान तक भी पहुंचे थे। रहमान जिन्होंने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने केरल की मदद के लिए सोनम कपूर, आलिया भट्ट और विद्या बालन का भी धन्यवाद किया।

 

Desk Team