Kerala Story 2 Box Office Collection Day 8: विपुल शाह की ‘द केरल स्टोरी 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। अब फिल्म के आठवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानते हैं कि होली के बाद पहले शुक्रवार को कैसा रहा ‘द केरल स्टोरी 2’ का प्रदर्शन?
Kerala Story 2 Box Office Collection Day 8: Kerala Story 2 का 8वें दिन बॉक्स ऑफिस कैसा रहा हाल?

गोज़ बियॉन्ड ने अपने आठवें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले रविवार को फिल्म ने इस हफ़्ते का सबसे अच्छा कलेक्शन किया था, जब इसने करीब 4.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद वीकडेज़ में फिल्म की कमाई थोड़ी कम हुई, जो आमतौर पर हर फ़िल्म के साथ देखने को मिलता है। अब तक के टोटल कलेक्शन की बात करें तो द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड ने करीब 25.40 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस समय बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा कड़ा कॉम्पिटिशन नहीं है, इसलिए फिल्म को इसका फ़ायदा मिल रहा है। इसीलिए फिल्म इस हफ़्ते बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आठवें दिन हिंदी रीजन में करीब 11.71 परसेंट ऑक्यूपेंसी रिकॉर्ड की गई। इससे साफ पता चलता है कि फिल्म को साउथ इंडिया के कुछ इलाकों में भी दर्शकों का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। इसलिए फिल्म धीरे-धीरे अपनी कमाई बढ़ा रही है।
Kerala Story 2 के बारे में

‘द केरल स्टोरी 2’ साल 2023 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों की कहानी पूरी तरह से अलग है, लेकिन दोनों ही फिल्मों का उद्देश्य और मुद्दा एक ही है। ‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी धर्मांतरण और लव जिहाद पर आधारित है। जिसमें मुख्यत: तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जो प्यार के चक्कर में लव जिहाद का शिकार हो जाती हैं।


Download Android App
Download iOS App




