Dhurandhar 2 Advance Booking: आज से शुरू होगी Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग, किस दिन से शुरू होंगे पेड प्रीव्यू? यहां जानें पूरी डिटेल

Summary :

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने एडवांस बुकिंग शुरू होने का भी ऐलान कर दिया है। हालांकि, यह बुकिंग रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च के पेड-प्रीव्‍यू शोज के लिए हैं। जी हां, शुक्रवार, 19 मार्च को थिएटर्स में पैन इंडिया रिलीज से एक दिन पहले अब गुरुवार शाम को ही ‘धुरंधर 2’ देखने का मौका है। दिलचस्‍प बात ये है कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से पेड-प्रीव्‍यू शोज के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हुई और पहले 1 घंटे में ही 7500…

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने एडवांस बुकिंग शुरू होने का भी ऐलान कर दिया है। हालांकि, यह बुकिंग रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च के पेड-प्रीव्‍यू शोज के लिए हैं। जी हां, शुक्रवार, 19 मार्च को थिएटर्स में पैन इंडिया रिलीज से एक दिन पहले अब गुरुवार शाम को ही ‘धुरंधर 2’ देखने का मौका है।

दिलचस्‍प बात ये है कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से पेड-प्रीव्‍यू शोज के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हुई और पहले 1 घंटे में ही 7500 टिकट बिक गए हैं। गुरुवार को शाम 5 बजे से लेकर देर रात तक करीब-करीब हर सिनेमाघर में फिल्‍म के 5-6 शोज रखे गए हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा पेड-प्रीमियर है, क्‍योंकि इससे पहले किसी भारतीय फिल्‍म को रिलीज से पहले इतने शोज नहीं मिले हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्‍या ‘धुरंधर 2’ पेड-प्रीमियर में पवन कल्‍याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

Dhurandhar 2 Advance Booking: आज से शुरू होगी Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग

Dhurandhar 2 Advance Booking
Dhurandhar 2 Advance Booking( Source: Social Media)

फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च यानी शनिवार को सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज के साथ ही भारत में इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर के सिनेमाघरों और बड़े मल्टीप्लेक्स में 7 मार्च से ही टिकटों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म का फाइनल सेंसर सर्टिफिकेट आने से पहले ही अस्थायी सर्टिफिकेट के आधार पर टिकट बिक्री शुरू हो सकती है। वहीं विदेशों में खासकर अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और वहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग और पेड प्रीव्यू कब होंगे शुरू

Dhurandhar 2 Advance Booking( Source: Social Media)
Dhurandhar 2 Advance Booking( Source: Social Media)

रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली है, लेकिन पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू होने की उम्मीद है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मेकर्स को उम्मीद है कि शुरुआती शो में अच्छी भीड़ आएगी, और फिल्म को लेकर जो हाइप है, उसे देखते हुए यह बॉक्स ऑफिस के नए रिकॉर्ड भी बना सकती है। इस बीच, जैसे यूएस और ऑस्ट्रेलिया में एडवांस टिकट सेल के साथ कैश काउंटर खोल दिए हैं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इंडियन फैंस भी ट्रेलर लॉन्च के बाद शनिवार से ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एडवांस बुकिंग कर सकेंगे।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बारे में

Dhurandhar 2 Advance Booking( Source: Social Media)
Dhurandhar 2 Advance Booking( Source: Social Media)

आदित्य धर की लिखी और डायरेक्ट की हुई यह फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां पार्ट 1 खत्म हुआ था। इसमें रणवीर जासूस हमज़ा अली मज़ारी के लीड रोल में कमबैक करेंगे, जिन्हें जसकीरत सिंह रंगी के नाम से भी जाना जाता है। दूसरे कलाकारों में संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रोल में, अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के रोल में, आर. माधवन अजय सान्याल के रोल में, साथ ही सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अपनी भूमिका दोहराते हुए नजर आएं है।

हालांकि कहानी की ऑफिशियल जानकारी अभी सीक्रेट रखी गई है, लेकिन उम्मीद है कि सीक्वल में जसकीरत सिंह रंगी के हमजा अली मज़ारी बनने की कहानी पर फोकस किया जाएगा।

Also Read: Dhurandhar 2 Trailer Released: रणवीर सिंह का खतरनाक रूप, रोंगटे खड़े कर देगा ‘Dhurandhar 2’ का ट्रेलर, लोग बोले- “बस इसी का इंतज़ार था”

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।