भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक़्त ज़बरदस्त वायरल हो रहा है। वैसे तो अक्सर वो इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। लेकिन अब उन्होंने अपना जो वीडियो शेयर किया है उसमे कुछ ख़ास है।

दरअसल, इस वीडियो में वो एक विदेशी मेम के साथ हैं। आपको बता दे, ये विदेशी मेम एक एक्ट्रेस है जिसे वीडियो में खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिखाते नज़र आ रहे हैं।

विदेशी एक्ट्रेस और खेसारी लाल के हाथो में कॉफी है और वो उनसे पूछती हैं कि ‘खेसारी कॉफी अच्छा बा या हम। आगे खेसारी कहते हैं कि ‘तू, तोहरा ल सुंदर कुछ होइ सकेला का। इसके साथ ही खेसारी उन्हें किस भी करते है। खेसारी मजाक बनाते हुए कहते हैं कि नाइस गाय।

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है खेसारी लाल यादव शूटिंग लोकेशन पर हैं। जहां फिल्म में ये एक्ट्रेस भी हैं। अब खेसारी लाल यादव के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



