भले ही इंसान इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कहकर चल बसे, लेकिन उसकी याद की तौर पर तस्वीरें हमेशा सभी के पास होती हैं। यही तस्वीरें होती हैं जो उस इंसान के साथ बिताए खास पलों की याद को ताजा करती हैं। इस बीच खुशी कपूर ने भी अपनी मां श्रीदेवी को याद कर एक बेहद पुरानी तस्वीर साझा की है।

24 फरवरी 2018 को वही तारीख है जब बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। बेशक दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी आज हम सबके बीच नहीं है, लेकिन अपनी जबरदसत अदाकारी से अभी वो उनके चाहने वालों के दिलों में बसती हैं।

छोटी बेटी ने ऐसे किया मां को याद
दरअसल, श्रीदेवी की अपनी दोनों बेटियों के साथ काफी स्ट्रांग बॉन्डिंग थी। जाह्नवी हो या फिर खुशी दोनों ही अपनी मां से बहुत प्यार करती हैं। यही नहीं फिल्म इवेंट हो या बॉलीवुड वेडिंग श्रीदेवी को अकसर ही अपनी बेटियों के साथ देखा जाता था। ऐसे में आज खुशी को अपनी मां की कितनी ज्यादा याद आ रही होगी, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। शायद इसलिए आज श्रीदेवी की याद में खुशी ने बचपन की एक तस्वीर शेयर कर पुरानी यादों को ताजा किया है।

मां श्रीदेवी की चौथी पुण्यतिथि पर खुशी ने अपनी इंस्टेस्टोरी पर एक पोस्ट साझा की है। इस थ्रोबैक तस्वीर में देखा जा सकता है खुशी अपनी मां श्रीदेवी की गोद में बैठी दिख रही हैं। इस क्यूट सी तस्वीर में दोनों मुस्कुराती नजर आ रही हैं। खुशी ने बेशक इस तस्वीर के कैप्शन में कुछ नहीं लिखा हो, लेकिन ये तस्वीर में मां-बेटी का बॉन्ड साफ नजर आज रहा है।

श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ
बॉलीवुड की चांदनी से मशहूर श्रीदेवी लाखों दिलों पर राज किया करती थी। किसी ने इस बात की कभी कल्पना नहीं की थी कि वो 54 साल की उम्र में दुनिया छोड़ कर चली जाएंगी। दरअसल, 2018 में श्रीदेवी भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शिरकत हुई थी। इस दौरान बथटब में डूबने से एक्ट्रेस की मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



