अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपने और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के कथित अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में है और बीते दिनों फिल्म फेयर के रेड कारपेट पर जब उनसे सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा की ”नहीं, मैं सिद्धार्थ को डेट नहीं कर रही, मैं बहुत सिंगल हूं।”
अपने जवाब के साथ कियारा आडवाणी ने न सिर्फ अफवाहों को ख़ारिज किया बल्कि ये भी बता दिया की उनकी नजर में कोई समवन स्पेशल नहीं है। अभी वो अपने करियर पर फोकस करना चाहती है।
वहीँ अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में बात की जाये तो करण जौहर ने उनसे अपने शो कॉफ़ी विद करण में सवाल किया था की क्या वो कियारा के साथ रिलेशनशिप में है तो उन्होंने कहा था की जितनी अफवाहें उनके रिलेशनशिप को लेकर उड़ाई जा रही है काश वो सच होती। उनकी जिंदगी इतनी मजेदार नहीं है जितनी ये गॉसिप्स है। कियारा प्यारी लड़की है पर में अभी सिंगल हूँ।
ऐसा बताया जाता है कि करण जौहर की पार्टी में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुलाकात हुई थी जिसके बाद बाद दोनों दोस्त बन गए। सिद्धार्थ ने पिछले साल जुलाई में किआरा के जन्मदिन की पार्टी में भी भाग लिया था, जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं।
इतना ही नहीं, जब करण जौहर ने सिद्धार्थ की एक गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से कॉफ़ी विद करण में पूछा, वह सिद्धार्थ के साथ किसे रिलेशनशिप में देखना चाहती है तो राज़ी की एक्ट्रेस का जवाब था ‘कियारा आडवाणी।’
अब कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा रिलेशनशिप में आते है या नहीं पर इतना जरूर है की दाल मैंने कुछ काला जरूर है। वहीँ वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी फिल्म कलंक में नजर आएँगी और इसके बाद वो शाहिद कपूर के साथ फिल्म कबीर सिंह में लीड रोल निभाती नजर आएंगी।
फिल्म कबीर सिंह तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की बॉलीवुड रीमेक है। इस फिल्म के अलावा दिलजीत दोसांझ, अक्षय कुमार विज्ञापन करीना कपूर के साथ मल्टी-स्टारर, गुड न्यूज़ में भी काम कर रही हैं। फिल्म एक विवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक बच्चा होने की कोशिश करता है।कियारा आडवाणी को आखिरी बार वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज में देखा गया था।


Download Android App
Download iOS App









