कंगना के पोर्न फिल्म के बयान पर भड़के पहलाज निहलानी, कहा अगर मैं चाहूँ तो …

Summary :

पहलाज निहलानी को कंगना के इस बयान का पता लगा तो उन्होंने तुरंत इस बयान पर अपनी सफाई दी। ऐसा कुछ नहीं है और कंगना झूठ ङोल रही है।

कंगना रनौत बॉलीवुड की उन गिने चुने सितारों में से एक है जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शर्तों के साथ काम करने में कामयाब हुए है। कंगना रनौत ने ने अब तक सिर्फ एक्टर ही नहीं , बल्कि डायरेक्टर और राइटर तक का काम बखूबी किया है लेकिन विवादों से उनका पुराना नाता रहा है।

कंगना रनौत - पहलाज निहलानी

एक बार फिर कंगना रनौत के एक बयान ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है। कल, एक मैगज़ीन के साथ साक्षात्कार में, कंगना ने खुलासा किया कि पहलाज निहलानी ने उन्हें अपनी फिल्म के एक फोटोशूट के लिए केवल एक रोब में पोज देने के लिए कहा था।

कंगना रनौत - पहलाज निहलानी

कंगना के इस बयान से बॉलीवुड की कई हस्तियों को झटका लगा और और जब पहलाज निहलानी को कंगना के इस बयान का पता लगा तो उन्होंने तुरंत इस बयान पर अपनी सफाई दी। निर्देशक पहलाज निहलानी ने बताया की ऐसा कुछ नहीं है और कंगना झूठ ङोल रही है।

कंगना रनौत - पहलाज निहलानी

फिल्म निर्माता ने बताया की कंगना उनकी फिल्म में काम कर रही थी और जब उन्हें महेश भट्ट की फिल्म गैंगस्टर मिली तो कंगना ने उनसे आकर रिक्वेस्ट की वो उन्हें फिल्म गैंगस्टर में काम करने दें जबकि वो तीन फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट में थी। उन्होंने कंगना को चेतावनी भी दी थी और कहा था की वह उनके साथ कोई खेल न खेलें।

कंगना रनौत - पहलाज निहलानी

कंगना ने अपने बयान में कहा की पहलाज निहलानी उन्हें लेकर जो फिल्म बना रहे थे उसमे उनका किरदार कुछ सॉफ्ट पोर्न जैसा था जो उन्ह इ ठीक नहीं लगा इस वजह से उन्हों ऑय फिल्म छोड़ दी।

कंगना रनौत - पहलाज निहलानी

पहलाज निहलानी ने मीडिया से कहा की ना तो उन्हें पोर्न फ़िल्में बनाने का शौक है ना ही कंगना के साथ वो ऐसी फिल्म बना रहे थे। कंगना के सरे बयान झूठे है। वो अपनी उसी फिल्म का ऑफर लेकर अमिताभ बच्चन के पास तक गए थे।

कंगना रनौत - पहलाज निहलानी

निहलानी ने कहा, “मैंने उस फोटोशूट विज्ञापन पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए और तीन गानों की शूटिंग की। अगर में चाहूँ तो कंगना के साथ खेल कर सकता हूँ। अब इस बयानबाजी में कंगना रनौत सही है या फिर पहलाज निहलानी ये तो अभी साफ़ नहीं हो पाया है पर अब देखना दिलचस्प होगा की कंगना का अगला कदम क्या होगा।

सारा अली खान का सपना हुआ सच, कार्तिक आर्यन के साथ रोमांटिक डिनर की तस्वीरें वायरल

Desk Team