बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी की खूबसूरती पर आज लाखों लोग जान छिड़कते हैं। यही नहीं एक्ट्रेस के कई चाहने वाले तो ऐसे भी हैं जो उनकी तुलना बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी से करते रहते हैं। लेकिन इस बात पर कियारा का कहना है कि हेमा मालिनी से तुलना करना उन्हें बहुत अजीब सा लगता है। इसी के साथ उन्होंने अपनी ‘हमशक्ल’ ऐश्वर्या सिंह को लेकर भी रिएक्शन दिया है, इस पर एक्ट्रेस का कहना है किसी को ‘हमशक्ल’ कहना ठीक नहीं।

कियारा का कहना है, हेमा जी से तुलना किया जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। वह बहुत ही खूबसूरत हैं। लेकिन सच कहूं तो मुझे यह कॉम्प्लिमेंट हमेशा ही अजीब लगा है। पता नहीं इस पर किस तरह रिऐक्ट करूं। मेरा मतलब है कि, उनसे तुलना किया जाना बहुत अच्छा है, लेकिन मेरा अपना खुद का भी एक व्यक्तित्व है। मैं जैसी दिखती हूं, मुझे वह पसंद है और मैं अपने जैसी ही दिखना चाहती हूं। पर सच कहूं तो मुझे ‘डॉपलगैंगर’ शब्द पसंद नहीं है। वह जो कर रही हैं वाकई इम्प्रैसिव है।

बता दें, ऐश्वर्या रियल लाइफ में एक डॉक्टर हैं, वो अक्सर कियारा के फिल्मी सीन और इंस्टा वीडियो बनाती रहती हैं, इतना ही नहीं वो कियारा के लुक को भी कॉपी करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा हाल ही में फिल्म ‘शेरशाह’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपॉजिट नजर आईं थीं। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो कियारा आडवाणी के पास इस समय कई फिल्में हैं। जिसमें ‘भूल भुलैया 2’, ‘जुग जुग जीयो’, ‘मिस्टर लेले’ और एक एस शंकर की फिल्म शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



