बॉलीवुड के रूमर्ड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ
मल्होत्रा को ब्रेकअप की खबरों के बाद लगातार एक साथ स्पॉट किया जा रहा है। पिछले
दिनों ये अफवाहें फैली थी कि कियारा और सिद्धार्थ ने एक दूसरे से अलग होने का
फैसला कर लिया है। इस न्यूज से सोशल मीडिया पर कपल के लाखों चाहनों वालों का दिल
टूट गया था।
भले ही दोनों ने कभी अपने रिलेशन को सार्वजनिक नहीं किया। मगर उनका साथ में
जाना और एक-दूसरे के साथ उनका कंफर्ट देख यही लगता था कि दोनों का रिश्ता दोस्ती
से कहीं ज्यादा था। फैंस को भी उनकी केमिस्ट्री ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही पसंद आई।
और इसी वजह से वह इनके ब्रेकअप की खबरों से काफी उदास हो गए थे।
हालांकि कियारा और सिद्धार्थ को भूल भुलैया की स्पेशल स्क्रीनिंग में साथ देख
फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। उसके बादा एक बार फिर कियारा और सिद्धार्थ को
एक साथ कार में स्पॉट किया गया है। जिसे देखने के बाद यह कहना बिल्कुल गलत नहीं
होगा कि इनके बीच अभी सब खत्म नहीं हुआ है और दोनों शायद आज भी रिलेशन में हैं।
दरअसल, बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर ने 25 मई को अपना 50वां बर्थडे
सेलिब्रेट किया। जिसका जश्न रात भर यशराज स्टूडियो में चला। करण ने एक भव्य पार्टी
का आयोजन किया था जिसके लिए यशराज स्टूडियो का पूरा एक फ्लोर बुक किया गया था। इस पार्टी
में लगभग पूरा बॉलीवुड शिरकत करने पहुंचे था। इस ग्लैमरस नाइट में सेलिब्रिटीज ने
अपने पार्टनर के साथ पैपराजी को जमकर पोज दिए।
हालांकि इन सबके बीच एक रूमर्ड कपल ऐसा भी था जिसने पैपराजी के सामने एक साथ
पोज नहीं दिया। हम बात कर रहे हैं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की। सोशल
मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग वाला ये रूमर्ड कपल पार्टी में अलग-अलग पहुंचे।
जहां सिद्धार्थ ने ब्लैक और ब्लिंग सूट पहने पार्टी में अकेल एंट्री मारी। वहीं कियारा अपने जुग जुग जियो के को-स्टार वरुण
धवन के साथ आईं और दोनों ने पैपराजी के लिए पोज़ भी दिया।
बता दें कि करण की बर्थडे बैश पार्टी 26 मई की सुबह तक चली और पार्टी खत्म
होने के बाद पैपराजी ने कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक साथ कार में
स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों कार की बैकसीट पर बातें करते हुए देखे गए। इनकी
कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर साफ हो गया
है कि कियारा और सिद्धार्थ रियल में एक कपल हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा की फिल्म जुग जुग जियो जल्द ही रिलीज होने
वाली हैं। इस फिल्म में कियारा के साथ वरुण धवन नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में
अनिल कपूर और नीतू कपूर भी अहम रोल में हैं। वहीं सिद्धार्थ के पास कई प्रोजेक्ट
पाइपलाइन में है। इन दिनों सिद्धार्थ रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स‘ की शूटिंग कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App









