‘Koffee with Karan 7’ पर Kiara Advani ने की शादी की बात, करण के इस सवाल से चकराया एक्ट्रेस का दिमाग

Summary :

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ के लेटेस्ट एपिसोड में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी नजर आने वाले है। शो में रैपिड फायर राउंड के दौरान करण कियारा से कई ऐसे सवाल पूछते है जिनका जवाब देते देते कियारा आडवाणी के पसीने छूट गए। कियारा आडवाणी ने इस शो में अपनी शादी को लेकर भी बात की। कियारा ने कहा कि वो अपनी जिंदगी में ऐसा होते हुए देखना चाहती हैं।

करण जौहर अपने पॉपुलर
चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ को लकेर जमकर सुर्खियां बटेर रहे है। इस शो का हर एक एपिसोड
लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक एपिसोड के बाद हर कोई बस यहीं जानना चाहता है कि
आखिर इसके अगले एपिसोड में कौन से फिल्मी सितारे आने वाले है। ‘कॉफी विद करण 7’ के
अपकमिग एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी
शिरकत करने पहुंचने वाले है। शो में करण कभी कभी इतने अतरंगी सवाल करते है कि लोगों
की बोलती ही बंद हो जाती है। कुछ ऐसा ही कियारा आडवाणी के साथ हुआ। करण के एक सवाल
को सुनकर कियारा सोच में पड़ गई।  

Shahid Kapoor & Kiara Advani Celebrate 3 Years Of Kabir Singh On Sets Of  Koffee With Karan 7- Watch

शो के लेटेस्ट
एपिसोड में फिल्म ‘कबीर सिंह’ की ऑनस्क्रीन जोड़ी शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी नजर
आने वाले है। शो पर होने वाली ग़ॉसिप और सवालों को लोगो खूब पसंद करते है। करण भी इन
फिल्मी सितारों के काम के साथ उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में सवाल करने से पीछे
नहीं रहते। अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो तो काफी जबरजस्त है, लेकिन इसमें रैपिड फायर
राउंड के दौरान करण कियारा से कई ऐसे सवाल पूछते है जिनका जवाब देने में कियारा आडवाणी
 के पसीने छूट गए।

Kiara Advani calls her 'Kabir Singh' co-star Shahid Kapoor 'Babu' on Karan  Johar's 'Koffee With Karan 7' | Hindi Movie News - Times of India

दरअसल, ‘कॉफी विद
करण’ में रैपिड फायर राउंड होता है, जिसमें इन फिल्मी सितारों से करण कई सारे सवाल
करते है और इन्हें बिना देरी किए इन सवालों के जवाब देने होते है। इसी राउड में करण
जौहर ने कियारा और शाहिद से रोल प्ले से जुड़ा सवाल पूछा। शाहिद कपूर ने बड़ी ही
बेबाकी से इस सवाल का जवाब दे दिया लेकिन कियारा का रिएक्शन देखने वाला था। करण के
इस सवाल पर कियारा ने जवाब देने से ही मना कर दिया। कियारा कहती है कि उनकी मां भी
यह शो देख रही हैं, इसलिए वो इस सवाल का जवाब नहीं दे पाएगी।

Koffee With Karan 7' Shahid Kapoor Hints At Kiara Advani-Sidharth  Malhotra's Wedding, She Reacts

कियारा आडवाणी ने
इस शो में अपनी शादी को लेकर भी बात की। कियारा कहती है कि वो शादी जैसी चीजों में
विश्वास रखती हैं और अपने आसपास ऐसा देखकर उन्हें काफी खुशी होती है। कियारा ने
यहां यह भी कहा कि वो अपनी जिंदगी में ऐसा ही होते हुए देखना चाहती हैं,
 लेकिन यह दिन कब
आएगा इसका खुलासा कियारा ने नहीं किया।

कियारा आडवाणी और
सिद्धार्थ मल्होत्रा सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे है। ‘कॉफी विद करण 7’ के पिछले
एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल आए हुए थे। करण ने इस दौरान जब सिद्धार्थ
से कियारा से शादी करने पर सवाल किया था, तो उन्होंने कहा कि वो इसे मैनिफेस्ट कर रहे
है, और अब कियारा ने भी शादी को लेकर इस शो पर बात की है। सिद्धार्थ और कियारा
की बातों से अब दोनों के फैंस जल्द ही इस खुशखबरी को सुनने का इंतजार कर रहे है।  

 

Desk Team