कियारा आडवाणी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक , फैन्स को दी ये चेतावनी

Summary :

हाल ही में कियारा आडवाणी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। कियारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने ट्विटर अकाउंट हैक होने की सूचना दी है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को चेताया है कि वह उल्टे-सीधे ट्वीट और कॉन्टेंट से सावधान रहें।

फिल्म कबीर सिंह फेम कियारा आडवाणी ने बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। चंद फिल्में करने के बावजूद कियारा का करियर शानदार सफल रहा है और उनके पास कई बिग बजट प्रोजेक्ट है। कियारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है लेकिन हाल ही में वो हैकर्स के निशाने  पर है। 
जी हाँ हाल ही में उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। कियारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने ट्विटर अकाउंट हैक होने की सूचना दी है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को चेताया है कि वह उल्टे-सीधे ट्वीट और कॉन्टेंट से सावधान रहें। 
कियारा ने अपने फैंस को भरोसा दिलाते हुए बताया कि उनकी उनका अकाउंट रिकवर करने की कोशिश कर रही है और जल्द ही उनका अकाउंट वापस उन्हें मिल जायेगा। साथ ही उन्होंने लिखा उनके अकाउंट पर हो रहे अजीब ट्वीट्स को इग्नोर करें।
बता दें इससे पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स के अकाउंट हैक हो चुके है। अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर, करण जौहर, श्रुति हासन, अनुपम खेर, रितिक रोशन, हंसिका मोटवानी तक के अकाउंट को हैकर्स ने निशाना बनाया था। 
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो कियारा आडवाणी की पिछली रिलीज़ फिल्म कबीर सिंह ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी।  कियारा जल्द अक्षय कुमार – करीना कपूर की फिल्म  ‘गुड न्यूज’ में दिलजीत दोसांझ के साथ लीड किरदार में नजर आएंगी। 
साथ ही कियारा आडवाणी अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘शेरशाह’ में भी काम कर रही हैं।  ‘भूल भुलैया 2’ में भी कियारा पहली बार कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ी जमाती नजर आएंगी।

 

Ujjwal Jain