पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले दिनों संयुुक्त राष्ट्र में भाषण दिया था जिसकी पूरी दुनिया में आलोचना हुई थी।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले दिनों संयुुक्त राष्ट्र में भाषण दिया था जिसकी पूरी दुनिया में आलोचना हुई थी। भारतीय टीम दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भी पीएम इमरान खान की बहुत आलोचना की थी। इमरान खान के भाषण पर हरभजन सिंह ने कहा था कि नफरत की बातें और धमकियां उनके भाषण में साफ तौर पर नजर आ रहा था।
इमरान खान के भाषण पर हरभजन सिंह ने कहा था कि उन्होंने खून-खराबे और आखिरी दम तक लड़ने की बातें की हैं। ऐसा बोल कर वह भारत और पाकिस्तान की दुश्मनी को कम नहीं बल्कि और भी बढ़ा रहे हैं। भज्जी के इस ट्वीट पर पाकिस्तान की अभिनेत्री वीना मलिक ने ऐतराज जातते हुए कहा कि पीएम इमरान खान ने शांति की बात अपने भाषण में की थी और साथ ही भज्जी को अंग्रेजी सीखने के लिए भी कहा था।
वीना मलिक को करारा जवाब देते हुए भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अंग्रेजी में उनकी खामियां निकालते हुए उन्हें अंग्रेजी पढ़कर अगली बार आने के लिए बोल दिया। इमरान खान के भाषण के बाद हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, संयुक्त राष्ट्र की आमसभा में भाषण के दौरान भारत के लिए आने वाले समय में परमाणु हमले के इशारे थे। एक प्रमुख वक्ता के रूप में इमरान खान के खून खराबे आखिरी दम तक लड़ने जैसे शब्दों से दो देशों के बीच नफरत ही बढ़ेगी। एक साथी खिलाड़ी होने के नाते मुझे उनसे शांति के प्रचार की उम्मीद थी।
At UNGA speech, there were indications for India of potential nuclear war. As a prominent sportsperson, Imran Khan’s choice of words ‘bloodbath’ ‘fight to the end’ will only increase hatred between the two nations. As a fellow sportsperson I expect him to promote ✌️ peace
हरभजन सिंह के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अभिनेत्री वीना मलिक ने लिखा, पीएम इमरान खान ने अपने भाषण मंे शांति की बात की। उन्होंने वास्तविकता व कर्फ्य हटाए जाने के बाद निश्चित रूप से सामने आने वाले डर की बात की और कहा कि खून खराबा होना दुखद है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि यह धमकी नहीं डर है। आपको अंग्रेजी नहीं आती क्या?
PM Imran khan DID talk about peace in his speech.He talked about the reality and the horror that will surly occur when the curfew is lifted and sadly there’s gonna be a bloodbath.He clearly states that it’s not a threat but a fear Don’t you understand English? @harbhajan_singhhttps://t.co/WTpjholRoT
वीना मलिक के इस ट्वीट पर भज्जी ने पलटवार करते हुए कहा, surly से आपको क्या मतलब है? यह surely यानी निश्चित रूप से है?? मस्त रहो अगली बार अंग्रेजी में कुछ लिखने से पहले पढ़ना।
What do u mean by surly? Oh is it surely ?? ???? lo ji dekho yeh Angreji Inki.. chill pill next time try and read before u put something in English ? https://t.co/dgaTOJplDU
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण में धमकी देते हुए कहा था कि अगर हालात काबू से बाहर हुए तो परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध हो सकता है।
इमरान खान ने कहा था कि, यदि दो देशों के बीच परंपरागत युद्ध हुआ तो कुछ भी हो सकता है। एक देश जो अपने पड़ोसी से 7 गुना छोटा है तो वह क्या करेगा-या तो सरेंडर कर दे या फिर आजादी के लिए लड़े।