जब बंदर ने यूपी पुलिस कोतवाल के सिर पर बैठकर किया ताण्डव,वीडियो हुआ वायरल

Summary :

वैसे तो पुलिसवालों को देखकर अच्छे-अच्छो की हवा टाइट हो जाती है,लेकिन हाल ही में एक बंदर ने पुलिस वाले की जान आफत में डाल दी है।

वैसे तो पुलिसवालों को देखकर अच्छे-अच्छो की हवा टाइट हो जाती है,लेकिन हाल ही में एक बंदर ने पुलिस कोतवाल की जान आफत में डाल दी है। सूत्रों के हवाले से आई खबर के मुताबिक यह मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभी जिले का बताया जा रहा है,जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है।

पहले देखिए वीडियो…

वायरल हो रहे इस वीडिया में आप देख सकते हैं कि बंदर कोतवाली में बैठे प्रभारी के कंधे पर बैठकर उनकी सिर की जुएं बीनने में मगन हुआ पड़ा है। इस पूरी घटना का वीडियो वहां पर मौजूद दूसरे पुलिस कोतवाल ने बना लिया। जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
दरअसल सुसदर कोतवाली के प्रभारी निरिक्षिक श्रीकांत द्विवेदी मंगलवार दोपहर में शिकायत सुन रहे थे तभी वहां एक बन्दर आकर पुलिस अधिकारी के कंधे पर बैठकर आराम से जुएं निकालता रहा।  अधिकारी बंदर से कहते रहे कि उतर जाओ पर बंदर नहीं उतरा इसके बाद सुसदर चुप चाप बंदर से जुएं निकालवाते रहें क्योंकि बंदर को जुएं निकलते वक्त डिसट्रब करें तो ये उन्हें कताई पसंद नहीं। 
20 मिनट के बाद बंदर अपने आप पुलिस अधिकारी के सिर से नीचे उतरकर परिसर में लगे हुए पेड़ पर चढ गया। बंदर जब पुलिस कोतवाल के सिर से नीचा उतरा तब जाकर वहां मौजूद स्टाफ की जान में जान आई। पुलिस थाने में इस तरह की यह पहली घटना बताई जा रही है। 

Desk Team