गोवा सरकार ने संकट से जूझ रहे वाहन क्षेत्र में मांग को बढ़ावा देने के लिये 31 दिसंबर तक नये वाहनों की खरीद पर सड़क कर में पचास प्रतिशत तक की कटौती करने की बुधवार को घोषणा की। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि 31 दिसंबर 2019 तक नये वाहनों की खरीद पर सड़क कर 50 प्रतिशत तक घटाने को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।
गोवा के परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान राज्य में वाहनों के पंजीकरण में 15 से 17 प्रतिशत की गिरावट आयी है।
मुंबई में लोकल ट्रेन में लगी आग, वाशी रेलवे स्टेशन पर मची अफरातफरी
अप्रैल से लेकर जुलाई 2019 तक राज्य में 19,480 वाहनों का पंजीकरण हुआ। राज्य के परिवहन मंत्री मौविन गोदिन्हो ने कहा, ‘‘दीपावाली जैसा त्योहार आने वाला है। ऐसे में सरकार के इस निर्णय से वाहन क्षेत्र को मदद मिलेगी।’’


Download Android App
Download iOS App



