हॉलीवुड मॉर्डल किम कार्दशियन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मॉडल, एक्ट्रेस, ऑन्त्रप्रिन्यॉर होने के नाते एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग देश-विदेश सभी जगह काफी जबरदस्त है। सोशल मीडिया पर किम के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। तो वहीं एक्ट्रेस भी अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है।
इस बार भी एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट वीडियो की वजह से चर्चा में छाई हुई है।
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने लिए एक प्राइवेट जेट खरीदा है। किम का ये प्राइवेट
जेट काफी आलिशान और खास है। एक्ट्रेस ने हाल ही में फैंस को वीडियो के जरिए अपने
इस लग्जरी प्लेन का टूर कराया था। हालांकि ऐसा करना एक्ट्रेस को काफी महंगा पड़
गया है। ट्रोलर्स ने अदाकारा को अपने निशाने पर ले लिया है।
किम ने अपने
इंस्टाग्राम पर प्राइवेट जेट का टूर करवाते हुए एक वीडियो शेयर किया। 41 साल की
बिलेनियर किम की प्राइवेट जेट की कीमत 150 मिलियन डॉलर यानि यानी कि 1172 हजार
करोड़ है। डॉमिकन रिपब्लिक में एक्ट्रेस का एक शूट होने वाला है। ऐसे में वह पहली
बार अपने प्राइवेट प्लेन में बैठकर डॉमिकन रिपब्लिक के लिए रवाना हुई हैं, टेकऑफ करने से पहले एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड और फैंस को इस प्लेन का टूर
करवाया।
बता दें कि किम
के शाही अंदाज की तरह ही बनवाया गया है और उन्होंने इसे अपने पसंद के हिसाब से
डिजाइन करवाया है। इसमें किंग साइज़ बेड, दो बाथरूम, आरामदायक सीट, हर सीट के साथ फ़ोन चार्जिंग की सुविधा है। जेट
का इंटीरियर कैशमियर है और डार्क और लाइट लेदर का कॉम्बिनेशन दिया गया है।
किम ने इसे
प्राइवेट जेट को ‘किम एयर’ नाम दिया है। इतना ही
नहीं हॉलीवुड एक्ट्रेस ने प्राइवेट को जेट को सपनों का घर बताया है। किम के प्लेन
की सबसे खास बात ये है कि जो भी इसमें सवार होगा, उसे ‘स्किम्स’ ब्रैंड की चप्पल और पायजामा दिया जाएगा। इस
प्लेन मे केवल 18 लोग सफर कर सकते है।


Download Android App
Download iOS App








