बॉलीवुड अभिनेता एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने फिल्म ‘आशिकी के साथ एक घर-घर में अपनी एक खस पहचान बनाई है। लेकिन इस एक फिल्म के बाद वो अपनी किसी भी फिल्म में उतनी सफलता हासिल नहीं कर पाए। इतना ही नहीं कुछ साल बाद तो वह बॉलीवुड से लगभग पूरी तरह गायब ही हो गए। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस में एक कंटेस्टेंट के रूप में फिर दिखाई दिए जहां उन्होंने बिग बॉस के पहले सीजन का खिताब अपने नाम दर्ज किया।

हाल ही में एक इंटरव्यू में राहुल रॉय ने सुर्खियों से दूर होने के बारे में बात करते हुए कहा ‘मैं बॉलीवुड से दूर चला गया और वह मेरी पसंद थी। फिल्म इंडस्ट्री का इससे कुछ लेना देना नहीं है, यह एक विशेषाधिकार है या क्या यह एक अभिशाप है कि मैं बॉलीवुड में इसलिए आया क्योंकि मैं एक स्टार या एक एक्टर बनने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने अपनी बात में एक बात और जोड़ दी और कहा कि एक अलग कारण से उनकी मां ने महेश भट्ट से मुलाकात की थी, इसके बाद उन्हें आशिकी के लिए एप्रोच किया गया था।

राहुल ने यह भी स्वीकार किया कि उस समय उनकी फिल्में बहुत अच्छी नहीं चल रही थीं और हालांकि उन्हें नई फिल्मों में काम करने के प्रस्ताव मिल रहे थे। यह अलग बात है कि, इन नई फिल्मों के काम ने उन्हें उत्साहित नहीं किया। राहुल रॉय आगे कहते है एक एक्टर के रूप में मेरा विकास रुक गया।

आप एक ही भूमिका को बार-बार कर रहे हैं, और उस समय में हर किसी की धारणा थी कि यार, इससे वही काम कराते रहो। यह बहुत सारी चीजों का एक कॉम्बिनेशन था। राजलक्ष्मी विदेश जाना चाहती थीं, तब राहुल की साल भर का ब्रेक बहुत लंबा हो गया। बीवी के ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद उनके लिए बॉलीवुड में करियर जारी रखना मुश्किल हो गया।

हालांकि उन्होंने बहुत से लोगों से संपर्क करने और मिलने की कोशिश की, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया, उन्होंने यह भी कहा कि वे बॉलीवुड की नई ‘एजेंसी कल्चर’ को कभी समझ नहीं सकते।

बिग बॉस का खिताब किया अपने नाम
बता दें कि साल 2005 में राहुल जब खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे थे तब एक्टर ने खुशी से बिग बॉस का में जाने के लिए हामी भर दी। इतना ही नहीं जब उन्होंने बिग बॉस का पहला सीजन में विजय पा ली तब उन्हें पूरा विश्वास हो गया कि दर्शक अब भी उन्हें देखना पसंद करते हैं,जिसके बाद राहुल ने कुछ फिल्मों में काम किया,मगर ये फिल्मे बनाने में काफी समय भी लगा। क्योंकि वे बड़े बजट की फिल्में नहीं थीं, हालांकि राहुल ने कहा कि उन्हें उन पर गर्व है।


Download Android App
Download iOS App



