कोएना के नाम पर अपलोड किये जा रहे हैं अ​श्लील वीडियोज ,स्क्रीनशॅर्ट शेयर कर लगाई क्लास

Summary :

साकी-साकी गाने से मशहूर हुई बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा अपनी खूबसूरती की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है।

साकी-साकी गाने से मशहूर हुई बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा अपनी खूबसूरती की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। इतना ही नहीं अदाकारा कभी अपनी फिल्मों में बोल्ड सीन को लेकर, तो कभी अपनी सर्जरी को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में कोएना मित्रा ने एक बेहद हैरान कर देने वाला खुलासा कर सभी को शॉक्ड कर दिया है,जी हां दरअसल कोएना ने एक यूट्यबू चैनल पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं।
क्या है मामला?
कोएना ने एक यूट्यूब चैनल पर आरोप लगाते हुए उसके यूट्यूब एकाउंट का स्क्रीनशॉट साझा  किया है साथ ही उन्होंने कहा इस यूट्यूब चैनल ने उनके नाम पर बेहद अशलील वीडियोज शेयर किए जा रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने उन दो लोगों के नाम का भी खुलासा किया है, जो इस सब काम के रचियता है। अब कोएना ने इस यूट्यूब चैनल का स्क्रीन शॅर्ट शेयर करते हुए उन्हें ट्विटर पर खूब खरी-खोटी सुनाई है। 
एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से दो ट्वीट शेयर किए हैं,जिसमें से एक यूट्यूब एकाउंट है और दूसरा इंस्टाग्राम एकाउंट। बता दें कि यूट्यूब एकाउंट पर कोएना के नाम और प्रोफइल पिक्चर में उनकी फोटो बिलकुल साफ दिखाई दे रही है और इस एकाउंट से खूब अश्लील वीडियोज शेयर किए गए हैं। 
कोएना ने ये स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन लोगों को फटकार लगाई जो ऐसा घिनौना काम कर रहे हैं  और इसके साथ लिखा ‘ये फैन क्लब है आपको लगता है ऐसा? आप सोचते हैं कि फैंस मेरे नाम से अशलील तस्वीरें और वीडियो शेयर कर सकते हैं? ये अकाउंट बस मुझे बदनाम कर रहा है। इनका मेल/एकाउंट डीटेल/बायो सब चेक करके देखिए। अगर ये क्राइम नहीं है तो क्या है?’

इसके अगले ट्वीट में कोएना ने एक यूजर के सवाल का जबाव दिया है, जिसने इंस्टाग्राम एकाउंट को लेकर पूछा है- ‘क्या दोनों ही एकाउंट एक इंसान चला रहा है? मुझे लेफ्ट वाले इंस्टाग्राम  एकाउंट में कोई अश्लीलता नहीं दिख रही है लेकिन राइट यूट्यूब वाकई घटिया हरकत है।

बता दें कि मशहूर एक्ट्रेस कोएना मित्रा बहुत वक्त से फिल्मों से दूरी बनाये हुए है,एक्ट्रेस ने रिएलिटी शो बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेकर लोगों के बीच जबरदस्त पॉपुलैरिटी तो हासिल की, मगर उनके करियर को कोई खास फायदा नहीं हुआ।अगर कोएना के फैन फॉलोइंग की बात करें तो वह काफी तगड़ी है।

Desk Team