बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म मलंग की सक्सेस एन्जॉय कर रही है। फिल्म दर फिल्म दिशा कामयाबी हासिल कर रही है और उनकी पॉपुलैरिटी भी खूब बढ़ रही है। दिशा अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोस को लेकर सोशल मीडिया पर भी सुर्ख़ियों में रहती है।

हाल ही में दिशा पटानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और इस तस्वीर पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट किये है। टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी इस तस्वीर पर बेहद मजेदार कमेंट किया है।

बता दें दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ के साथ अपने रुमर रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती है। कृष्णा श्रॉफ के सतह भी उनकी बॉन्डिंग बेहद अच्छी है। कृष्णा श्रॉफ से दिशा की अच्छी खासी दोस्ती है और अक्सर दोनों आउटिंग पर साथ नजर आते है।

हाल ही में दिशा पटानी ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमे वो रेड कलर की वनपीस ड्रेस में नजर आ रही है। इस ड्रेस में दिशा बेहद खूबसूरत लग रही है। ये तस्वीर पर फैंस एक करीब 25 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले है और दिशा की ख़ूबसूरती की तारीफ में भी काफी सारे कमैंट्स आये है।

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है कि यही ड्रेस ऑर्डर की थी लेकिन आई नहीं, तुमने कौन सा साइज पहना है? इस सवाल पर दिशा पाटनी ने कृष्णा को मजेदार जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, मैंने XS (एक्स्ट्रा स्मॉल) पहना है लेकिन तुमको S (स्मॉल) सजेस्ट करूंगी। सांस लेना बस ऑप्शनल है इसमें।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दिशा पटानी इन दिनों सलमान खान के साथ अपकमिंग एक्शन पैक्ड फिल्म राधे में काम कर रही है। फिलहाल कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते फिल्म की शूटिंग टाल दी गयी है।



Download Android App
Download iOS App



