बड़े से बड़े संकट से छुटकारा पाने के लिए आठ मंगलवार कर लें ये उपाए

Summary :

कलियुग के देवता बजरंगबली की पूजा-अर्चना के लिए मंगलवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। माना जाता है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा कर लेने से वो जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं।

कलियुग के देवता बजरंगबली की पूजा-अर्चना के लिए मंगलवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। माना जाता है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा कर लेने से वो जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसके साथ-साथ बड़े से बड़ा संकट भी टल जाता है। 
मंगलवार के दिन करें ये उपाए…
1.आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को मंगलवार के दिन एक नारियल और सिंदूर लेकर हनुमान जी के मंदिर में जाना चाहिए और उस नारियल पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें साथ ही ऋणमोचक पाठ करें। 
2.मंगलवार को हनुमान मंदिर में जाकर श्रीराम लिखी हुई ध्वजा बजरंगबली को अर्पित करने से समाज में मन सम्मान बढ़ता है। इसके अलावा मंगलवार को हनुमान जी को भोग के साथ तुलसी का पत्ता चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। 
3.मंगलवार के खास दिन पीपल के 11 पत्ते लेकर उसे साफ पानी में धो लें। इसके बाद इन पत्तों पर लाल सिंदूर या चंदन से भगवान राम का नाम लिखकर हनुमानजी को समर्पित करने से जीवन के सारे कष्टों का निवारण हो जाता है।
4.मंगलवार के दिन गाय को रोटी खिलाना बेहद शुभ माना जाता है। गाय को रोटी खिलाने से हनुमानजी की कृपा आपको जरूर प्राप्त होगी। इसके अलावा मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ाने से दुर्भाग्य दूर होता है। 

Desk Team